फिल्मों में जीरो, सोशल मीडिया पर हीरो! आखिर क्यों करते हैं उर्वशी रौतेला को 4 करोड़ लोग फॉलो?

By रेनू तिवारी | Jul 22, 2021

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने फिल्म सनम रे से अपनी सिनेमा में पहचान बनायी। फिल्म में उन्होंने काफी हॉट सीन दिए जिसकी वजह से वह काफी पॉपुलर हो गयी। फिल्म में लीड रोल यामी गौतम का था लेकिन उर्वशी रौतेला के लुक को लोगों ने खूब पसंद किया। फिल्म कुछ खास नहीं चली लेकिन उर्वशी रौतेला की पॉपुलैरिटी को स्पीड मिल गयी। इसके बाद उर्वशी ग्रेट ग्रांड मस्ती, हेटस्टोरी जैसी फिल्मों में नजर आयी लेकिन अच्छी एक्टिंग स्कील न होने के कारण वह दर्शकों को कुछ खास नहीं लुभा पायी। उर्वशी ने अपनी एक्टिंग पर काम किया और फिल्म वर्जिन भानुप्रिया से एक बार फिर से एंट्री की लेकिन एक बार फिर उन्होंने मूकी खाई। फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई और यह साल 2020 की सबसे कम कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हुई। बॉलीवुड में उर्वशी रौतेला का फ्यूचर जीरों के बराबर रहा लेकिन उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया की स्टार है। एक्ट्रेस को 39 मिलीयन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। आइये आपको बताते हैं आखिर क्यों लोग उर्वशी के लिए दीवाने हैं।

अच्छी फीगर

उर्वशी रौतेला की जीरों फीगर है और इस वजह से उनपर ज्यादा से ज्यादा ड्रेस अच्छी लगती हैं। वह अपनी फीगर को लेकर काफी जागरुक रहती हैं। 


रिलेशनशिप विवाद

उर्वशी रौतेला के भारतीय क्रिकेट टीम के प्लेयर ऋषभ पंथ और हार्दिक पांड्या के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी काफी चर्चा हुई। हार्दिक पांड्या के साथ रिश्तों के कारण उर्वशी काफी पॉपुलर हो गयी थी। 

 

 

हॉट एंड सेक्सी अदाएं

उर्वशी रौतेला काफी बोल्ड एक्ट्रेस में से एक मानी जाती है। वह अपने फैंस के लिए काफी हॉट एंड सेक्सी फोटोशूट भी शेयर करती हैं। 

 

खूबसूरती

उर्वशी रौतेला ने मिस इंडिया का खिताब जीता हुआ है। वह काफी खूबसूरत है जिसकी एक झलक के लिए फैंस पालग है। उनकी हर तस्वीर पर फैंस अपना प्यार बरसाते हैं।  

 

डांस वीडियो 

एक्टिंग न सही लेकिन उर्वशी रौतेला शानदार डांस करती हैं। उनके डांस मूव्स देखने लायक होते हैं। आशिक बनाया गाने में उनके डांस को काफी पसंद किया गया था। 

 

ट्रेडिशनल लुक टिप्स

उर्वशी रौतेला साड़ी, सूट, लंहगे जैसे कई ट्रेडिशनल लुक में भी अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं साथ ही ड्रेस के साथ गहने और मेकअप को कैरी करने के सही टिप्स भी देती हैं। 

 

फिटनेस

उर्वशी को अकसर फिटनेस और अच्छी डाइट के बारे में भी सोशल मीडिया पर बात करते हुए देखा हया है। वह अपनी जिम और योगा के कई वीडियो शेयर करती हैं।  

 

प्रमुख खबरें

Love Horoscope For 5 November 2026 | आज का प्रेम राशिफल 5 नवंबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Coal Gasification से विदेशी मुद्रा में होगी 1.5 लाख करोड़ की बचत: Vikram Dev Dutt

Stanford University के CDDRL ने शुरू किया Summer Fellowship Program, अनुभवी प्रोफेशनल्स करें अप्लाई

Kartik Aaryan और Kabir Khan की जोड़ी की धमाकेदार वापसी: नई फिल्म लड़ाकू का ऐलान, जानें रिलीज डेट और बाकी डिटेल्स