इस देश की 42 हजार महिलाएं क्यों अपने पास रखना चाहती हैं बंदूक? सरकार से कर दी लाइसेंस की मांग

By अभिनय आकाश | Jun 26, 2024

इजरायल की 42000 महिलाओं ने गन लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। घर में इजराइल में 7 अक्टूबर 2023 को हमास की तरफ से हमला किया गया था। भाग्य नागरिकों में सुरक्षा को लेकर आशंका बैठ गई है। इसी वजह से इसराइल में कई हजार महिलाओं ने गन लाइसेंस के लिए आवेदन किया है। वहीं कई फेमिनिस्ट की ओर से महिलाओं के हथियार उठाने की आलोचना की गई है। को बता दे कि इसराइली सुरक्षा मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले साल हुए भीषण हमले के बाद से 42000 महिलाओं ने बंदूक परमिट के लिए आवेदन किया है। इसमें से 18000 महिलाओं को मंजूरी मिल गई है और ये आंकड़ा इस्रायल हमास के बीच चल रहे जंग से पहले महिलाओं के बंदूक परमिट का तीन गुना है।

इसे भी पढ़ें: मोदी के दोस्त नेतन्याहू ने कर दिया एक और जंग का ऐलान, इजरायल ने कहां उतार दिए 1 लाख सैनिक

इज़रायली आधिकारिक आंकड़ों के आधार पर एएफपी टैली के अनुसार, 7 अक्टूबर के हमले ने युद्ध की शुरुआत की, जिसके परिणामस्वरूप इज़रायल में 1,194 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर नागरिक थे। क्षेत्र के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इज़राइल के जवाबी हमले में गाजा में कम से कम 37,431 लोग मारे गए हैं, जिनमें ज्यादातर नागरिक भी शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

Air India के नए CEO ने खर्च घटाने के लिए बनाई टीम, सुझाव देने वाले कर्मियों को मिलेगा इनाम

PM Modi ने Ladakh के युवाओं को दी सौगात, Leh में बनेगा बड़ा Center of Excellence

Mansa में नशा विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के बाद SHO Beant Kaur निलंबित

Supreme Court का फैसला: Islam अपनाने वाले पिछड़े हिंदू नहीं ले सकते पूर्व स्थिति पर Reservation