NATO Summit: क्यों डिफेंस बजट बढ़ाने पर राजी दिख रहे नाटो के सदस्य, ट्रंप की धमकी का असर?

By अभिनय आकाश | Jun 25, 2025

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प बुधवार को नाटो गठबंधन के सदस्यों से मुलाकात की है। राष्ट्रपति ट्रम्प ने नाटो महासचिव के साथ आधिकारिक अभिवादन और बैठक में भाग लिया। ट्रम्प ने मांग की है कि हेग में बैठक कर रहे नाटो सदस्य अपने आर्थिक उत्पादन का हिस्सा सैन्य खर्च में 2 प्रतिशत से बढ़ाकर 5 प्रतिशत करें। ट्रंप ने सालों से नाटो को अपनी इच्छा के अनुसार चलाने का प्रयास किया है। ट्रम्प ने इस बात पर अनिश्चितता पैदा कर दी कि क्या अमेरिका नाटो संधि के अनुच्छेद 5 का पालन करेगा, जिसमें सभी सदस्यों से हमले की स्थिति में एक-दूसरे की रक्षा करने का आह्वान किया गया है। उन्होंने यह टिप्पणी दुनिया के सबसे बड़े सैन्य गठबंधन उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए नीदरलैंड की यात्रा के दौरान की। माना गया कि ट्रंप की यह टिप्पणी सैन्य गठबंधन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के बारे में यूरोपीय सहयोगियों की दीर्घकालिक चिंता को बढ़ा सकती है। 

इसे भी पढ़ें: Trump के नहले पर मोदी का दहला, मुनीर को बुला लंच करा रहे थे, डोभाल को चीन भेज दिया उसी अंदाज में जवाब

सम्मेलन में सहयोगी देशों द्वारा अपने सकल घरेलू उत्पाद का पांच प्रतिशत अपनी रक्षा पर खर्च करने के लक्ष्य का समर्थन करने की संभावना है, ताकि बाहरी हमलों से बचाव के लिए गठबंधन की योजनाओं को पूरा किया जा सके। फिर भी, स्पेन ने कहा है कि वह ऐसा नहीं कर सकता, और यह लक्ष्य ‘अनुचित’ है। ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका को ऐसा करने की ज़रूरत नहीं है। ट्रम्प ने दो दिवसीय सम्मेलन के लिए जाते समय एयर फोर्स वन में संवाददाताओं से कहा, ‘‘स्पेन के साथ समस्या है। स्पेन सहमत नहीं है, जो बाकी देशों के लिए बहुत अनुचित है।

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प