14 साल की आराध्या के पास क्यों नहीं है अपना फोन? Abhishek Bachchan ने बताया

By एकता | Dec 11, 2025

हाल ही में 'पीपिंग मून' के साथ एक इंटरव्यू में अभिनेता अभिषेक बच्चन ने अपनी निजी जिन्दगी और परिवार पर खुलकर बात की। जब उनसे पूछा गया कि उनके और उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन के तलाक की अफवाहें (डिवोर्स रुमर) उनकी 14 वर्षीय बेटी आराध्या बच्चन को परेशान तो नहीं करतीं, तो इस पर अभिषेक ने जवाब दिया, 'मुझे नहीं लगता कि वह इन अफवाहों पर ध्यान देती है। मुझे नहीं लगता कि उसे इसमें कोई दिलचस्पी है, और वह जो कुछ भी पढ़ती है, उस पर विश्वास नहीं करेगी।' उन्होंने बताया कि आराध्या की मां (ऐश्वर्या) ने उसे यह सिखाया है कि वह हर चीज पर आंख बंद करके भरोसा न करे। उन्होंने आगे कहा, 'जैसे मेरे माता-पिता मेरे साथ थे, हम अपने परिवार के साथ पूरी तरह ईमानदार हैं। इसलिए, हम कभी ऐसी स्थिति में नहीं होते जहां किसी को किसी पर शक करने या सवाल उठाने की जरूरत पड़े।'

इसे भी पढ़ें: Ranbir Kapoor को नंगा बेशर्म आदमी कहकर Piyush Mishra ने काट दिया बवाल

ऐश्वर्या ने बेटी को बहुत कुछ सिखाया

अपनी बेटी आराध्या के बारे में आगे बात करते हुए, अभिषेक ने बताया कि ऐश्वर्या ने आराध्या में फिल्म इंडस्ट्री और उनके काम के प्रति बहुत सम्मान पैदा किया है। उन्होंने कहा, 'ऐश्वर्या ने उसे सिखाया है कि हम जो कुछ भी हैं, वह फिल्मों और दर्शकों की वजह से हैं।' अभिषेक ने कहा कि उनकी बेटी एक बहुत ही समझदार टीनएजर है, जिसकी अपनी राय है। उन्होंने बताया, 'उसकी अपनी अलग राय है जिन पर हम अकेले में चर्चा करते हैं, लेकिन उसके पास अपनी बात को बताने का एक शानदार तरीका है।'

प्रमुख खबरें

Kylian Mbappe 27 साल में 100 Champions League मैच खेलने वाले सबसे युवा फुटबॉलर बने

यौन उत्पीड़न के आरोपी कांग्रेस सांसद Bimol Akoijam पर कार्रवाई के लिए Om Birla से मिलेंगी BJP सांसद

Amarinder Singh की कांग्रेस में वापसी की अटकलें, Sachin Pilot ने कहा- राजनीति में कुछ भी हो सकता है

Imran Khan को Mumbai Police का नोटिस, विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पर 28 अक्टूबर तक देश छोड़ने का आदेश