कर्जमाफी के बावजूद किसान आत्महत्या के लिए क्यों मजबूर हो रहे हैं: प्रियंका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2019

नयी दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड इलाके में सूखे और कर्ज की मार झेल रहे कुछ किसानों के कथित तौर पर खुदकुशी करने को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि कर्जमाफी के बावजूद किसान आत्महत्या के लिए क्यों मजबूर हो रहे हैं। प्रियंका ने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया,  किसान फसल उगाते हैं, दाम नहीं मिलता। सूखा-अकाल पड़ता है, मुआवजा नहीं मिलता।

 इसे भी पढ़ें: नष्ट होते रोजगार, कमजोर पड़ते व्यापार पर भाजपा सरकार चुप: प्रियंका

बुंदेलखंड के किसानों को हर दिन कुर्की की धमकियाँ मिल रही हैं।  उन्होंने सवाल किया,  ये कौन सी किसान-नीति है और कैसी कर्जमाफी है जिसमें किसान आत्महत्या के लिए मजबूर हो जाए? प्रियंका ने जिस खबर का हवाला दिया है उसके मुताबिक बुंदेलखंड के बांदा जिले में पिछले कुछ दिनों के भीतर सूखे और कर्ज की मार झेल रहे पांच किसान आत्महत्या कर चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि

जीने के लिए केवल कुछ महीने का समय, पत्नी अनीता गोयल को कैंसर, नरेश गोयल की जमानत याचिका पर 6 मई को फैसला