नष्ट होते रोजगार, कमजोर पड़ते व्यापार पर भाजपा सरकार चुप: प्रियंका

bjp-government-shut-down-on-job-loss-weak-business-priyanka
[email protected] । Jul 26 2019 10:59AM

प्रियंका ने आरोप लगाया, नष्ट होते रोजगार, कमजोर पड़ते व्यापार और अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ने वाली नीतियों पर भाजपा सरकार की चुप्पी सबसे ज्यादा खतरनाक है।

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ऑटो क्षेत्र के संकट से घिरे होने संबंधी खबरों को लेकर शुक्रवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इस पर सरकार की चुप्पी सबसे ज्यादा खतरनाक है। उन्होंने ट्वीट कर कहा,  ऑटो सेक्टर के 10 लाख लोगों की नौकरी पर खतरा है। यहां काम कर रहे लोगों को अपनी रोजी-रोटी के नए ठिकाने ढूंढने पड़ेंगे।

प्रियंका ने आरोप लगाया,  नष्ट होते रोजगार, कमजोर पड़ते व्यापार और अर्थव्यवस्था की कमर तोड़ने वाली नीतियों पर भाजपा सरकार की चुप्पी सबसे ज्यादा खतरनाक है।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़