By अभिनय आकाश | Jan 07, 2023
अमेरिका में कैपिटल हिल हिंसा का मामला अभी तक शांत नहीं हुआ है। अमेरिकी कैपिटल पुलिस अदिकारी की मौत को लेकर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फंसते नजर आ रहे हैं। पुलिस अधिकारी के परिवार ने ट्रंप के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। 6 जनवरी 2021 के दंगों के एक दिन बाद अमेरिकी पुलिस अधिकारी के परिवार ने 7 जनवरी को ट्रंप के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। अमेरिकी पुलिस अधिकारी की मौत को लेकर परिजनों ने आरोप लगाते हुए दावा किया है कि डोनाल्ड ट्रंप ने अपने समर्थकों को उस दिन हिंसा के लिए उकसाया था।
बता दें कि साल 2021 में जनवरी में बाइडन को आधिकारिक रूप से राष्ट्रपति बनाने की प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में डोनाल्ड ट्रंप समर्थकों ने कैपिटल हिल पर हमला बोल दिया था। कई वैश्विक नेताओं ने इसे दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र के इतिहास में 'काला दिन' करार दिया था।