Friends with Benefits । कैसी दिखती है रोमांस वाली दोस्ती, बिना ड्रामा के इसे कामयाब कैसे बनाएं?

By एकता | Nov 22, 2024

दोस्ती में रोमांस अब अजीब नहीं लगता। वास्तव में, यह एक लोकप्रिय चलन बन गया है। बहुत से लोग दोस्ती को रोमांस के साथ मिलाने के विचार का आनंद ले रहे हैं, जिसे हम 'फ्रेंड्स विद बेनेफिट्स' कहते हैं। यह सेटअप उन लोगों के लिए नया सामान्य बन गया है, जो रिश्ते में होने की जिम्मेदारियों या प्रतिबद्धताओं के बिना डेटिंग के मजे और उत्साह का आनंद लेना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें: Kinky Ideas for Couples । ठंडी रातों में बढ़ेगी गर्मी, अंतरंग पलों को मजेदार और रोचक बनाने के लिए आजमाएं ये किंकी तरीके

फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स रिश्ता आपके लिए सही है?

अगर आप बिना किसी प्रतिबद्धता के शारीरिक रिश्ते की तलाश कर रहे हैं तो फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स रिलेशनशिप आपके लिए ठीक है। एक्सपर्ट के अनुसार, यह रिश्ता उन लोगों के लिए विशेष रूप से फ़ायदेमंद हो सकता है जिनके पास प्रतिबद्ध रिश्ते के लिए समय, ऊर्जा या इच्छा नहीं है लेकिन फिर भी वे किसी के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहते हैं।

इसके अलावा अगर आप किसी रिश्ते में आकर अपनी आजादी या जरूरतों को त्यागना नहीं चाहते हैं तो आपके लिए फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स रिश्ता कारगर हो सकता है। एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर आप किसी रिश्ते की जटिलताओं से बचना चाहते हैं तो यह व्यवस्था आपके लिए कारगर हो सकती है। एक्सपर्ट ने बताया कि अगर दो दोस्त एक दूसरे की ओर खुद को आकर्षित पाते हैं उनके लिए फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स रिश्ता कारगर है।

फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स बनना अच्छा विचार कब नहीं है?

एक्सपर्ट के अनुसार, अगर किसी को भावनात्मक रूप से जुड़ जाने की आदत है तो उनके लिए 'फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स' रिश्ते को सहज बनाए रखने में परेशानी हो सकती है। इसके अलावा अगर कोई अपेक्षाएं विकसित करने लगता है और अगर ये पूरी नहीं होती तो उस व्यक्ति की भावनाएं आहत हो सकती है। प्यार की उम्मीद करने वाले लोगों के लिए ये रिश्ते नहीं बने हैं।

इसे भी पढ़ें: Positions For Winter Intimacy । सर्दियों की ठंडी और अंधेरी रातों में मोमबत्ती जलाएं और पार्टनर के साथ जादुई पलों का आनंद लें

कैसे फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स रिश्ते को सफल बनाएं?

एक्सपर्ट ने फ्रेंड्स विद बेनिफिट्स रिश्ते को सफल बनाने के कुछ टिप्स साझा किए। उन्होंने बताया कि इन रिश्तों को सफल बनाने के लिए संवाद महत्वपूर्ण है। रिश्ते को परिभाषित करना और सीमाओं पर चर्चा करना महत्वपूर्ण है ताकि कोई गलतफहमी न हो।

एक्सपर्ट ने कहा कि ऐसे रिश्तों में ईमानदारी जरुरी है। दूसरे व्यक्ति के साथ-साथ खुद के साथ भी ईमानदार होना बहुत ज़रूरी है। आप क्या चाहते हैं और क्या नहीं और रिश्ते में कैसा महसूस कर रहे हैं, अपनी भावनाओं के प्रति ईमानदार रहे हैं और कुछ भी गलत महसूस होने पर पार्टनर से बात करें।

एक्सपर्ट ने लोगों को सीमाएं स्थापित करने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि आप कितनी बार मिलेंगे, कौन सी गतिविधियां अनुमत हैं और कौन सी वर्जित हैं, आप अन्य लोगों से मिलेंगे या नहीं और अपने डेटिंग जीवन के बारे में क्या साझा करेंगे या नहीं, आप कौन से गर्भनिरोधक का उपयोग करेंगे और आप अपनी व्यवस्था के बारे में दूसरों को क्या बताएंगे या नहीं, जैसी चीज़ों के बारे में आधार नियम स्थापित करना सहायक हो सकता है।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद