ग़रीबों में क्यों नहीं बांटा जा रहा मंदिरों का सोना-चांदी? Waqf Bill पर भड़गे मौलाना जवाद नकवी

By अंकित सिंह | Mar 11, 2025

प्रभावशाली शिया धर्मगुरु मौलाना सैयद कल्बे जवाद नकवी ने वक्फ संशोधन विधेयक पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि इसने अपने विचार-विमर्श में त्रुटिपूर्ण प्रक्रिया अपनाई है। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, धर्मगुरु ने कहा कि सभी वक़्फ़ संपत्तियाँ सार्वजनिक संपत्ति हैं क्योंकि जनता ने उन्हें अच्छे कामों के लिए दान किया है। वक़्फ़ बोर्ड सिर्फ़ चौकीदार है, मालिक नहीं। जैसे केंद्र सरकार भारत की चौकीदार है, मालिक नहीं। आप कश्मीर का नियंत्रण किसी और को, पाकिस्तान को नहीं दे सकते क्योंकि सरकार देश की मालिक नहीं बल्कि चौकीदार है। 

उन्होंने आगे कहा कि आप मुसलमानों को नुकसान पहुंचाकर हिंदुओं को खुश करना चाहते हैं जबकि यह सिर्फ आपका भ्रम है क्योंकि हिंदू और मुसलमान एक दूसरे को नुकसान पहुंचाकर कभी खुश नहीं रह सकते। आप अपनी गलत नीतियों से उनके बीच के प्यार को नहीं तोड़ सकते इसलिए प्यार बना रहेगा और जिस तरह से आप हारे हैं, अगर आप नफरत फैलाएंगे और सबका साथ सबका विकास का नारा वापस लेंगे तो आप पिछली बार से भी ज्यादा बुरी तरह हारेंगे। 

इसे भी पढ़ें: Sansad Diary: हंगामे के साथ शुरू हुआ बजट सत्र का दूसरा चरण, वोटर लिस्ट और NEP पर विपक्ष का सवाल

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) के प्रवक्ता सैयद कासिम रसूल इलियास ने कहा कि हम मानते हैं कि हमने जो कुछ भी सार्वजनिक रूप से कहा है, सरकार के सामने, जेपीसी के सामने, विपक्षी दलों के सामने और सत्ताधारी दल के सामने भी। हमें विश्वास है कि सद्बुद्धि आएगी और सरकार इस संशोधन को वापस लेगी। लेकिन अगर संशोधन वापस नहीं लिया गया और इसे पारित कर दिया गया तो हम इसके खिलाफ पूरे देश में अभियान चलाएंगे। हमारा अभियान पूरी तरह लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण होगा।

प्रमुख खबरें

Noida Metro में बना नया कीर्तिमान, 23 अक्टूबर को 1.05 लाख यात्रियों ने किया सफर

MP CM Mohan Yadav ने Dhar में 2,388 करोड़ रुपये की Irrigation Project शुरू की

ED ने Mumbai Airport से वकील को पकड़ा, 28000 करोड़ के साइबर फ्रॉड में कार्रवाई

France में महंगाई और शिक्षा के मुद्दे पर बड़ा मार्च, पेरिस में पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले