Israel पर क्यों भड़क गया भारत, तुरंत रोको...34 देशों के साथ खड़े होकर बोल दी बड़ी बात

By अभिनय आकाश | Oct 14, 2024

इजरायल की एक हरकत से भारत भी नाराज हो गया है। यूएन पीस कीपिंग फोर्स के पोस्ट पर हमले के बाद भारत समेत कई देशों की नाराजगी सामने आई है। दक्षिणी लेबनान के इलाके में यूएन पीस कीपिंग फोर्स के कई पोस्टों को लगातार इजरायल की तरफ से निशाना बनाया गया। तीसरी बार भी इजरायल की तरफ से पोस्ट पर गोलीबारी की गई। यूएन पीस फोर्स में जिन देशों की सेनाएं हैं वो देश इजरायल की इस हरकत से नाराज हैं। यही वजह है कि भारत भी अपनी नाराजगी खुलकर जता रहा है। दरअसल, दक्षिणी लेबनान में यूएन पीस कीपिंग फोर्स पर हमले के बाद एक ज्वाइंट स्टेटमेंट आया। यूनाइटेड नेशन इंटरिम फोर्स इन लेबनान की तरफ से आए संयुक्त बयान पर 34 देशों ने हस्ताक्षर किया। भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूनिफिल) में योगदान देने वाले देशों के उस संयुक्त बयान का समर्थन किया है।

इसे भी पढ़ें: इजराइल में ड्रोन हमले में लगभग 40 लोग घायल, हिज्बुल्ला ने जिम्मेदारी ली

2 सितंबर, 2024 तक यूएनआईएफआईएल के बल में 50 सैन्य-योगदान देने वाले देशों के कुल 10,058 शांति सैनिक शामिल हैं। भारत यूएनआईएफआईएल को 903 सैनिक प्रदान करता है। पोलिश संयुक्त राष्ट्र मिशन द्वारा एक्स पर पोस्ट किए गए संयुक्त बयान में कहा गया है कि लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूएनआईएफआईएल) में योगदान देने वाले देशों के रूप में हम यूएनआईएफआईएल के मिशन और गतिविधियों के लिए अपने पूर्ण समर्थन की पुष्टि करते हैं, जिसका मुख्य उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रासंगिक प्रस्तावों के अनुरूप दक्षिण लेबनान के साथ-साथ पश्चिम एशिया में स्थिरता और स्थायी शांति लाना है। 

प्रमुख खबरें

असम में Akhil Gogoi न लें श्रेय, इसलिए रोकी जा रही बाढ़ राहत राशि: Himanta Biswa Sarma

flydubai विमान में भारतीय पायलट पर हमला सह-पायलट ने अकेले किया, जांच में खुलासा

Saran में राहत बांटने के दौरान पिस्टल लहराने पर SHO संग्राम कुमार सिंह निलंबित

Bhubaneswar में दुष्कर्म का आरोपी पुलिस Encounter में घायल, कोर्ट ने 14 दिन की जेल भेजा