इंटरमिटेंट फास्टिंग से पहले पढ़ें यह बात—हर महिला के लिए नहीं है यह डाइट

By मिताली जैन | Nov 20, 2025

वेट लॉस के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग को काफी अच्छा माना जाता है। बहुत से लोग अपना वजन कम करने के लिए इंटरमिटेंट फास्टिंग का ही सहारा लेते हैं। लेकिन हर भारतीय महिला को बिना सोच-समझे इसे फॉलो नहीं करना चाहिए। दरअसल, हमारा लाइफस्टाइल, बॉडी, हार्मोन्स और हमारी जिम्मेदारियां किसी भी वेस्टर्न डाइट से बहुत अलग होती हैं। ऐसे में यह कभी-कभी कुछ महिलाओं पर उल्टा असर भी कर सकती है।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: शरीर में जमे टॉक्सिन की अंदर से होगी सफाई, शरीर के लिए नेचुरल फिल्टर हैं ये जूस

हार्मोनल समस्याएं होना

अगर आपको पीसीओडी, थायराइड, इंसुलिन रेसिस्टेंस व अनियमित पीरियड्स जैसी हार्मोनल से जुड़ी समस्याएं हैं तो ऐसे में आपको इंटरमिटेंट फास्टिंग करने से बचना चाहिए। जब आप इंटरमिटेंट फास्टिंग करती हैं तो ऐसे में आप काफी लंबे गैप के बाद खाती हैं, जिसकी वजह से पीसीओडी के लक्षण बद से बदतर हो जाते हैं। हो सकता है कि आपको एक्ने, वजन बढ़ना व मूड स्विंग्स जैसी समस्याएं अधिक हों। इसी तरह, थायराइड में लंबे समय तक खाना ना खाने से मेटाबॉलिज्म स्लो होने लगता है और थकान  व वजन कम होने में समस्या हो सकती है।  

लो बीपी में ना करें इंटरमिटेंट फास्टिंग

अगर आपको पहले से ही लो बीपी की शिकायत है तो भी इंटरमिटेंट फास्टिंग करना आपके लिए सही नहीं हो सकता है। लो बीपी में फास्टिंग करने से कमजोरी की समस्या हो सकती है। इससे ना केवल चक्कर आना, या आंखों के आगे अंधेरापन छाना जैसी शिकायत हो सकती है, बल्कि आपके हाथ-पांव भी ठंडे हो सकते हैं। इतना ही नहीं, फास्टिंग से इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस भी बिगड़ जाता है, जिससे बीपी और गिर सकता है।

आयरन की कमी से हो सकती है समस्या 

भारतीय महिलाओं में आयरन की कमी बेहद आम है। ऐसी महिलाएं अगर इंटरमिटेंट फास्टिंग करती हैं तो इससे उनकी समस्या बढ़ सकती है। दरअसल, फास्टिंग करने से आयरन की कमी को दूर करना काफी मुश्किल हो जाता है, क्योंकि आप मील कम खाती हैं और फिर आयरन रिच मील नहीं ले पाती हैं। इससे कमजोरी व थकान के अलावा बाल झड़ना व डार्क सर्कल्स की शिकायत भी हो सकती है।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

Jammu के खौर सेक्टर में सेना की बड़ी कार्रवाई, Pakistan का Chinese Drone मार गिराया

Shaheed Udham Singh की शहादत पर बोले CM Bhagwant Mann, स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का Punjab बनाने की दोहराई प्रतिबद्धता

Goan Architecture और विरासत के संरक्षण पर Delhi में मंथन, CM Pramod Sawant बोले- विकास के साथ परंपरा भी जरूरी

Delhi-NCR में Monsoon की दस्तक के साथ H1N1 Cases में उछाल, Doctors ने Respiratory Infection पर दी चेतावनी