PM मोदी के 'विजय दिवस' वाले ट्वीट से क्यों चिढ़ा बांग्लादेश? भारत को बताने लगा 1971 की जंग का सहयोगी मात्र

By अभिनय आकाश | Dec 17, 2024

दुश्मन की दोस्ती और दोस्त की बेरुखी दोनों जरूरत के हिसाब से बदलती है। 16 दिसंबर को भारत हर साल विजय दिवस के रूप में मनाता है। ये दिन सिर्फ भारत के लिए ही नहीं बल्कि बांग्लादेश के लिए भी ऐतिहासिक है। साल 1971 में इसी दिन पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों को सरेंडर करने पर मजबूर कर दिया था। ये सेंकेंड वर्ल्ड वॉर के  बाद सबसे बड़ा सरेंडर था। लेकिन इस बार का विजय दिवस कुछ खास चर्चा में हैं क्योंकि इस बार बांग्लादेश को भारत ने विजय दिवस के जश्व में शामिल होने के लिए आमंत्रण भेजा। पीएम मोदी ने 1971 की जंग को लेकर एक्स पर एक पोस्ट किया। उन्होंने जंग में जान गंवाने वाले सैनिकों के बलिदान का सम्मान करते हुए उनके योगदान को भारत की जीत में अहम बताया। 

इसे भी पढ़ें: Bangladesh पर किसने किया बहुत बड़ा हमला, 271 किलोमीटर की सीमा पर कब्जा, चौंक गया भारत

पीएम ने कहा कि आज, विजय दिवस पर, हम उन बहादुर सैनिकों के साहस और बलिदान का सम्मान करते हैं जिन्होंने 1971 में भारत की ऐतिहासिक जीत में योगदान दिया था। उनके निस्वार्थ समर्पण और अटूट संकल्प ने हमारे देश की रक्षा की और हमें गौरव दिलाया। मोदी ने कहा कि यह दिन एक श्रद्धांजलि है उनकी असाधारण वीरता और उनकी अटल भावना को। उनका बलिदान पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करेगा और हमारे देश के इतिहास में गहराई से अंकित रहेगा। 

Hindi me international news के लिए जुड़ें प्रभासाक्षी से

प्रमुख खबरें

Insurance Sector में बड़ा धमाका, Jio Financial और Allianz की पार्टनरशिप से बदलेगा पूरा खेल।

Online Gaming Industry में बड़ा फेरबदल, New Law के तहत Real Money Games होंगे बैन।

Iran-US टेंशन का Stock Market पर असर, Sensex धड़ाम, पर इन 4 शेयरों ने कराई चांदी ही चांदी

Barcelona के हाथ से फिसला स्टार डिफेंडर, Grimaldo तुर्की क्लब के साथ करेगा Final Deal