भारत में क्यों ट्रेंड हुआ #BoycottHyundai? कार कपंनी ने किया कश्मीर को लेकर पाकिस्तान का समर्थन, पढ़ें पूरा मामला

By रेनू तिवारी | Feb 07, 2022

पाकिस्तान 5 फरवरी को हमेशा से ही कश्मीर एकता दिवस मनाता आया है। ऐसे में  साउथ कोरियाई कार निर्माता कंपनी हुंडई (Hyundai ) और किआ (Kia) की पाकिस्तानी इकाई ने सोशल मीडिया पर कश्मीर की आजादी से जुड़ा एक विवादित पोस्ट साझा किया। जिसमें यह दावा किया गया की वह भारत से कश्मीर की आजादी का समर्थन करते हैं। हुंडई कार कंपनी से तात्लुख रखने वाला यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसे पढ़कर लोग भड़क गये और सोशल मीडिया पर बायकॉट हुंडई की मांग होने लगी। रविवार  को सुबह से ही Twitter, Google और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर #BoycottHyundai ट्रेंड होने लगा।

 

इसे भी पढ़ें: ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए श्मशानघाट मुहैया कराने के निर्देश, पहचान-पत्र भी जारी की जाएगी

 

पाकिस्तान में कंपनी के एक डीलर द्वारा कश्मीर में अलगाववादियों का समर्थन करते हुए एक पोस्ट साझा करने के बाद ऑटोमोटिव निर्माता हुंडई की तीखी आलोचना हुई है। हुंडई के पाकिस्तान के सोशल मीडिया अकाउंट @hyundai PakistanOfficial हैंडल वाले एक ट्विटर अकाउंट ने 5 फरवरी को "कश्मीरी भाइयों के बलिदान" को याद करते हुए एक संदेश पोस्ट किया, जिसे पाकिस्तान 'कश्मीर एकजुटता दिवस' के रूप में मनाता है। ट्वीट में लिखा है, 'आइए हम अपने कश्मीरी भाइयों के बलिदान को याद करें और उनके समर्थन में खड़े हों क्योंकि वे आजादी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसा ही एक पोस्ट Hyundai Pakistan के आधिकारिक फेसबुक हैंडल पर शेयर किया गया था।

इसे भी पढ़ें: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 225 अंक लुढ़का;निफ्टी भी नीचे

बाद में सोशल मीडिया से इस पोस्ट को हटा दिया गया। हालांकि, भारत में ट्विटर पर #BoycottHyundai ट्रेंड करने लगा, कई लोगों ने 'कश्मीर सॉलिडेरिटी डे' पर सोशल मीडिया पोस्ट के लिए कंपनी की आलोचना की। विवाद के बाद, हुंडई इंडिया ने एक बयान जारी किया कि वह "राष्ट्रवाद का सम्मान करने के अपने मजबूत लोकाचार" के लिए दृढ़ता से खड़ा है। बयान में कहा गया कि हुंडई मोटर इंडिया को जोड़ने वाली अवांछित सोशल मीडिया पोस्ट इस महान देश के लिए हमारी अद्वितीय प्रतिबद्धता और सेवा को अपमानित कर रही है। भारत हुंडई ब्रांड का दूसरा घर है और असंवेदनशील संचार के प्रति हमारी शून्य सहनशीलता की नीति है और हम इस तरह के किसी भी विचार की कड़ी निंदा करते हैं।

हुंडई ने पाकिस्तान में निशात समूह की सहायक कंपनी निशात मिल्स के साथ साझेदारी की है। Hyundai Motor India, Maruti Suzuki India के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है।

प्रमुख खबरें

Mahatma Gandhi ने South Africa में 6 नवंबर को शुरू किया था ऐतिहासिक ‘ग्रेट मार्च’

Ballia Police Encounter: मंदिर लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार

Sensex 443 अंक उछला, FII की लिवाली से शुरुआती कारोबार में निफ्टी भी चढ़ा

Dhanteras पर ODOP उत्पाद खरीदें, CM Yogi Adityanath ने की अपील