बॉर्डर, चिकननेक, जिनपिंग की संभावित भारत यात्रा...डोभाल ही चीन दौरे पर क्यों भेजे जा रहे? उपराष्ट्रपति हान झेंग से की मुलाकात

By अभिनय आकाश | Aug 25, 2026

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) और भारत-चीन सीमा विवाद के लिए विशेष प्रतिनिधि अजीत डोभाल ने मंगलवार को बीजिंग में चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग से मुलाकात की। दोनों पक्षों ने सीमा पर शांति और स्थिरता को मजबूत करने तथा द्विपक्षीय संबंधों को और बेहतर बनाने के तरीकों पर चर्चा की। डोभाल भारत-चीन सीमा विवाद पर 'स्पेशल रिप्रेजेंटेटिव' (विशेष प्रतिनिधि) मैकेनिज्म के तहत बातचीत के 25वें दौर के लिए दो दिन की यात्रा पर चीन में हैं। यह बातचीत नई दिल्ली और बीजिंग के रिश्तों के लिए एक अहम मोड़ पर हो रही है, क्योंकि पूर्वी लद्दाख में सैन्य गतिरोध के बाद रिश्तों को स्थिर करने की कोशिशें जारी हैं।

इसे भी पढ़ें: NSA Ajit Doval ने Beijing में Han Zheng से की मुलाकात, सीमा पर चर्चा

भारत-चीन सीमा वार्ता का महत्व बढ़ा

भारत और चीन के बीच 3,488 किलोमीटर लंबी सीमा को लेकर चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए 2003 से 'विशेष प्रतिनिधि' (Special Representatives) व्यवस्था लागू है। डोभाल और वांग इस व्यवस्था के तहत नियुक्त विशेष प्रतिनिधि हैं। हालांकि इस बातचीत से सीमा विवाद पूरी तरह सुलझा नहीं है, फिर भी दोनों पक्षों के अधिकारी इस व्यवस्था को बार-बार पैदा होने वाले तनाव को सुलझाने के लिए एक व्यवस्थित मंच मानते हैं। 2020 में गलवान घाटी में हुई झड़प और पूर्वी लद्दाख में लंबे समय तक चले सैन्य गतिरोध के बाद भारत-चीन संबंधों में भारी तनाव आ गया था। तब से, दोनों देशों ने संबंधों को स्थिर करने के लिए कदम उठाए हैं, हालांकि सीमा और अरुणाचल प्रदेश को लेकर मतभेद अभी भी संबंधों में अहम बने हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Adani Enterprises और Jabil Inc ने Data Center उपकरणों के लिए 50:50 साझेदारी का प्रस्ताव दिया

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर