By अभिनय आकाश | Apr 10, 2026
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर मॉरीशियस के दौरे पर है और वहां से उनका यह बड़ा बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने ऐलान किया है कि भारत अब जल्द ही मॉरीशियस में एक डिफेंस अटैचे को तैनात करने जा रहा है। दरअसल भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर इस समय मॉरीशस की यात्रा पर हैं। जहां उन्होंने मॉरीशियस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलम से मुलाकात की और इस मुलाकात में दोनों देशों के बीच रक्षा, ऊर्जा, विकास और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर जोर दिया गया। इस मुलाकात पर बोलते वक्त विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से प्रधानमंत्री नवीन रामगुलम को शुभकामनाएं भी दी और दोनों देशों के रिश्तों को वाइड रेंजिंग पार्टनरशिप यानी कि हर क्षेत्र में मजबूत होती हुई साझेदारी बताया। प्रधानमंत्री नवीन रामगोलम ने और विदेश मंत्री के बीच एक बैठक भी हुई और इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। लेकिन सबसे बड़ी घोषणा यह रही कि भारत अब मॉरीिशियस में जल्द ही एक डिफेंस अताशे को तैनात करेगा।
आपको बता दें यह कदम दोनों देशों के बीच रक्षा और सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करेगा। इसके साथ ही समुद्री सुरक्षा और हिंद महासागर क्षेत्र में साझेदारी को भी नई दिशा मिलेगी। इसके साथ ही विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि भारत मॉरीशियस की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने के लिए तेल और गैस सप्लाई पर सरकारी समझौते को अंतिम रूप दे रहा है जो मिडिल ईस्ट में चल रहे संकट के बीच काफी अहम हो जाता है। साथ ही में भारत स्वास्थ्य और विकास के क्षेत्र में भी मॉरीिशस की मदद कर रहा है। ग्रीन एनर्जी पर भी भारत मॉरीशस के साथ सहयोग बढ़ा रहा है। जिसमें ई बसें, सोलर प्रोजेक्ट्स और भविष्य में फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट भी शामिल हो रहे हैं। कुल मिलाकर मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत और मॉरीिशस का यह बढ़ता सहयोग दिखाता है कि भारत हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी रणनीतिक पकड़ को मजबूत करना चाहता है और इस ओर भारत काम कर रहा है और डिफेंस अाचे की तैनाती आने वाले समय में इस रिश्ते को नई ऊंचाई दे सकती है।