अपनी चुनावी सभाओं में ओमप्रकाश राजभर क्यों कह रहे- 'मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है'

By अंकित सिंह | Mar 04, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार लगातार जारी है। अब तक छह चरण के चुनाव हो चुके हैं। सातवें चरण के लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इन सबके बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भी लगातार पूर्वांचल में समाजवादी पार्टी गठबंधन के लिए प्रचार कर रहे हैं। अपने प्रचार के दौरान ओमप्रकाश राजभर लगातार भाजपा और योगी आदित्यनाथ पर निशाना साथ रहे हैं। इसके साथ ही वह गाना भी गा रहे हैं। अपनी सभाओं में ओमप्रकाश राजभर लगातार यह कहते सुने जा रहे हैं कि 10 मार्च को 10:00 बजे गाना बजेगा 'मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है'। इसके अलावा एक और गाना बजेगा 'चल सन्यासी मंदिर में'। दरअसल, ओमप्रकाश राजभर लगातार इस बात का दावा कर रहे हैं कि 10 मार्च को समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और भाजपा की विदाई होगी। यही कारण है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर वे लगातार कह रहे हैं कि 10 मार्च को गाना बजेगा 'चल सन्यासी मंदिर में'। विपक्ष लगातार दावा कर रहा है कि 10 मार्च को योगी आदित्यनाथ चुनाव हार जाएंगे और एक बार फिर से वह गोरखनाथ मंदिर में चले जाएंगे। वाराणसी में एक चुनाव प्रचार के दौरान ओमप्रकाश राजभर ने लोगों से कहा कि आप भाजपा के चक्कर में मत पड़िए। कांग्रेस लड़ाई में नहीं है, बसपा नोटिस में ही नहीं है। 10 मार्च को 10:00 बजे गाना बजेगा- मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है और दूसरा गाना बजेगा- चल सन्यासी मंदिर में। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से वोट की अपील की। आपको बता दें कि ओमप्रकाश राजभर 2017 में भाजपा के साथ गठबंधन कर चुनावी मैदान में उतरे थे। हालांकि इस बार वह समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में है। 

प्रमुख खबरें

Modi Trump Meeting In France | G7 Summit में प्रधानमंत्री मोदी की एंट्री! क्या ट्रंप के साथ होने वाली इस महाबैठक से बदलेगा दुनिया का समीकरण?

US Iran Peace Treaty | 300 अरब डॉलर का वो सीक्रेट पन्ना, जिसने अमेरिका-ईरान की महाडील पर लगाया ब्रेक! ट्रंप बोले- यह झूठ है!

US Military Aircraft Accident | कैलिफ़ोर्निया में US Air Force बेस पर B-52 Bomber क्रैश, 8 लोगों की मौत, जानिए इस शक्तिशाली विमान के बारे में सब कुछ

Shamar Joseph का पंजा, Rutherford की फिफ्टी, West Indies ने श्रीलंका से 2-1 से जीती T20 सीरीज