Vishwakhabram: Pakistan की Nuclear Bomb Threats को गंभीरता से क्यों नहीं ले रहे हैं PM Modi? क्या है India Nuclear Policy?

By नीरज कुमार दुबे | May 02, 2025

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। भारत के वार से कैसे बचना है यह पाकिस्तान को समझ नहीं आ रहा है। इसलिए पाकिस्तान के नेता बार-बार घुड़की दे रहे हैं कि यदि इंडिया ने हमला किया तो हम परमाणु बम से हमला करेंगे। पड़ोसी देश के नेता कह रहे हैं कि पाकिस्तान एक परमाणु शक्ति संपन्न देश है, इसलिए कोई उस पर आसानी से हमला नहीं कर सकता है। पाकिस्तान के नेता कह रहे हैं कि अल्लाह ने पाकिस्तानी सेना को देश की रक्षा के लिए ताकत दी है इसलिए भारत हमारी ओर आंख उठा कर नहीं देखे।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका और ब्रिटेन समेत पश्चिमी देशों ने एक बार फिर से भारत को फंसाना शुरू कर दिया

अब सवाल उठता है कि वाजपेयी जी की ही तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पाकिस्तान के परमाणु बम हमले की धमकियों से डर क्यों नहीं लगता है? सवाल उठता है कि जब पाकिस्तान के नेता रोजाना वहां के टीवी समाचार चैनलों पर बैठ कर भारत को परमाणु बम हमले की धमकी दे रहे हैं तो मोदी सरकार पर जरा भी असर क्यों नहीं हो रहा है? इसके जवाब में हम आपको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो बयानों के बारे में बताते हैं। ओडिशा के कंधमाल में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि पाकिस्तान अपने परमाणु बम बेचने के लिए दुनिया में जा रहा है मगर उसे कोई खरीददार नहीं मिल रहा क्योंकि उसके बमों की गुणवत्ता ही खराब है। यही नहीं, एक टीवी समाचार चैनल के कार्यक्रम में शरीक हुए प्रधानमंत्री मोदी ने वहां भी कहा था कि पाकिस्तान के परमाणु बमों की गुणवत्ता मैं खुद लाहौर जाकर चेक कर आया हूँ।

जहां तक भारत की परमाणु नीति की बात है तो हम आपको बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने पोखरण में परमाणु परीक्षण के बाद नीति बनाई थी कि हम पहले परमाणु हमला नहीं करेंगे लेकिन अगर हम पर परमाणु हमला हुआ तो जरूर जवाब देंगे। यह नीति कागजों में आज भी कायम है लेकिन मोदी सरकार के मंत्री तमाम अवसरों पर कहते रहे हैं कि परमाणु हमला पहले करना है या नहीं यह सब कुछ परिस्थितियों पर निर्भर करेगा। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में देश के रक्षा मंत्री रहे मनोहर पर्रिकर ने तो 2016 में यहां तक कहा था कि परमाणु बम का पहले प्रयोग नहीं करने की नीति सही नहीं है। हम आपको बता दें कि कुछ समय पहले इस संदर्भ में पूछे जाने पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी कह चुके हैं कि परमाणु नीति के संदर्भ में सब कुछ परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।

बहरहाल, हम आपको बता दें कि पाकिस्तानी रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने भारत पर परमाणु बम हमले की धमकी देते हुए कहा है कि हमारे 130 बम सिर्फ सजावट के लिए नहीं रखे हुए हैं। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी तमाम मजेदार टिप्पणियों के साथ वायरल हो रहा है। जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा है कि हमारे परमाणु बम हमने दीवाली के लिए नहीं रखे हुए हैं।

प्रमुख खबरें

Lewis Hamilton की Barcelona में धमाकेदार वापसी, Ferrari को दिलाई सीजन की पहली जीत

Organic और Zero Maida प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले सावधान! FSSAI ने कई Brands को भेजा नोटिस।

G7 Summit से पहले France में हलचल तेज, क्या होगी PM Modi और Donald Trump की मुलाकात? इन मुद्दों पर नजर।

Dharamsala में Shubman Gill और KL Rahul का तूफान, Team India ने Afghanistan को बुरी तरह हराया