सीजफायर पर ट्रंप के दावे पर पीएम क्यों हैं खामोश? कांग्रेस का सरकार से सवाल

By अंकित सिंह | May 22, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत और पाकिस्तान के बीच हाल में हुए विवाद को व्यापार के जरिए सुलझाने के दावे को दोहराने पर कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार भी इस दावे को खारिज नहीं किया है और पूछा कि इस 'चुप्पी' का क्या मतलब है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पिछले 11 दिनों में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने 8 बार दोहराया है कि उन्होंने भारत को समझाया और युद्ध विराम करवाया... लेकिन उनके दोस्त पीएम मोदी चुप हैं। हमारे विदेश मंत्री चुप हैं। डोनाल्ड ट्रंप पीएम मोदी और पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ दोनों की तारीफ करते हैं। इसका मतलब है कि भारत और पाकिस्तान एक ही नाव में सवार हैं। 

इसे भी पढ़ें: बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा ऐलान, सरकार बनने पर महिलाओं को हर महीने देंगे 2,500 रुपये

ऑपरेशन सिंदूर के वैश्विक प्रसार के लिए विभिन्न देशों में पहुंच रहे सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि एक तरफ हम प्रतिनिधिमंडल भेज रहे हैं, लेकिन मुझे सूत्रों से पता चला है कि पहलगाम हमले के आतंकवादी पिछले 18 महीनों में हुए तीन अन्य आतंकवादी हमलों के लिए जिम्मेदार हैं... वे जम्मू-कश्मीर में घूम रहे हैं और हमारे सभी सांसद दुनिया भर में घूम रहे हैं। प्राथमिकता आतंकवादियों को पकड़ना होनी चाहिए, न कि सांसदों को दूसरे देशों में भेजना... इन सवालों का जवाब कौन देगा? संसद का सत्र होना चाहिए, लेकिन इसे बुलाया नहीं गया है। प्रधानमंत्री कभी भी सर्वदलीय बैठकों में मौजूद नहीं होते हैं। वे कोई जवाब नहीं देते हैं। 

प्रमुख खबरें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!

PSL कैप्टन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भड़के डेविड वॉर्नर, अन्य कप्तानों को बताया स्कूली बच्चा

36 साल बाद खुला Srinagar का Raghunath Temple, आतंक के दौर में मंदिर को तोड़ कर मूर्तियां झेलम में फेंकी गयीं थीं