भारतीय सैनिकों पर पाकिस्तानी आतंकवादियों के हमले को लेकर चुप क्यों हैं प्रधानमंत्री मोदी : ओवैसी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2023

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कोकेरनाग हमले की निंदा करते हुए शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सवाल किया कि वह भारतीय सैनिकों की हत्याओं पर चुप क्यों हैं। ओवैसी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि संविधान के अनुच्छेद-370 के कुछ प्रावधानों के हटने के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद खत्म होने का दावा करने वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार को अब जवाब देना चाहिए कि यह कहां खत्म हुआ? ओवैसी ने कहा, ‘‘मैं इस घटना की निंदा करता हूं। मैं समझ नहीं पा रहा हूं किजब पुलवामा हमला हुआ था,...हमारे प्रधानमंत्री ने इस घटना पर गुस्सा और पीड़ा व्यक्त की थी। अब वह बिल्कुल ठंडे और चुप बैठ गए हैं।

ओवैसी ने कहा,‘‘ ये पाकिस्तान प्रशिक्षित आतंकवादी आ रहे हैं और हमारे कश्मीरी पंडितों, नागरिकों और हमारे सैनिकों को मार रहे हैं। क्या हम अहमदाबाद के उस स्टेडियम में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेलेंगे जिसका नाम नरेन्द्र मोदी के नाम पर है? ’’ ओवैसी ने कहा कि 2020 में भारत-चीन सीमा संघर्ष के दौरान गलवान में तेलंगाना के एक सहित 20 सैनिक मारे गए थे और प्रधानमंत्री इसे लेकर कुछ नहीं करेंगे। उन्होंने 18 सितंबर से शुरू होने वाले संसद के विशेष सत्र को लेकर कहा कि अगर एजेंडा पहले से दिया गया होता, तो सांसदों के पास तैयारी करने और सत्र में भाग लेने के लिए समय होता। यह संसदीय लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।

प्रमुख खबरें

Global Oil Crisis: होर्मुज संकट से $84 के पार पहुंचा Brent Crude, ईरान-अमेरिका में बढ़ी तकरार

India Neighborhood First policy: बांग्लादेश से लेकर नेपाल तक भारत का बड़ा गेम, पलटा पासा !

Google में बड़ा Leadership बदलाव: Demis Hassabis बने अध्यक्ष, 27 साल बाद Jeff Dean ने छोड़ी कंपनी

पुरानी पेंशन स्कीम लागू होगी या नहीं? सरकार ने संसद में दिया दो टूक जवाब