बार-बार क्यों गायब हो रहे हैं राहुल गांधी? गुप्त छुट्टियां या मामला कुछ और... भाजपा के सवालों का कांग्रेस ने दिया जवाब

By रेनू तिवारी | Jun 24, 2025

पिछले काफी समय से राहुल गांधी एक्टिव नहीं दिख रहे हैं। देश में हुए पांच उपचुनाव के प्रचार प्रसार में भी राहुल गांधी को नहीं देखा गया। यहां तक की कोर्ट में पेशी की तारीख पर भी राहुल गांधी नहीं हाजिर हुए। ऐसे  में भाजपा ने राहुल गांधी की गैरमौजूदगी पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आखिर कहा गायब है राहुल गांधी? 

कांग्रेस ने मंगलवार को राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सवाल उठाने के बाद उस पर निशाना साधा और कहा कि वह अपनी भांजी के स्नातक दीक्षांत समारोह में भाग लेने के लिए लंदन गए हैं और जल्द ही स्वदेश लौटेंगे। राहुल गांधी की भांजी और प्रियंका गांधी वाद्रा की पुत्री मिराया ब्रिटेन में स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं।

इसे भी पढ़ें: Gautam Adani Birthday: सेल्फ मेड करोड़पति हैं गौतम अडानी, आज मना रहे अपना 63वां जन्मदिन

भाजपा के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने इससे पहले गांधी के देश से बार बार बाहर जाने को लेकर हमला बोला था। मालवीय ने ‘एक्स’ पर कहा, राहुल गांधी पिछले हफ्ते गुप्त रूप से छुट्टी मानने के लिए विदेश दौरे पर थे। अब, वह फिर से एक और अज्ञात स्थान पर विदेश चले गए हैं। उन्होंने कहा, वह बार-बार गायब क्यों हो रहे हैं? ऐसी क्या मजबूरी है जो उन्हें इतनी बार देश से दूर रखती है?

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: US Airbase पर हमला नहीं झेल पाये Trump, Irani Missile Attack होते ही Netanyahu को मिलाया फोन और करा दिया युद्धविराम

विपक्ष के नेता के रूप में, उन्हें भारत के लोगों को जवाब देना होगा। सोशल मीडिया पर ऐसी भी अटकलें लगाई जा रही थीं कि राहुल गांधी बहरीन गए हैं। हालांकि, कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि उनकी फ्लाइट का शेड्यूल नई दिल्ली-बहरीन-लंदन था। कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, हमेशा की तरह, प्रधानमंत्री कार्यालय अपनी घटिया चालों पर कायमहै। वह और कुछ नहीं जानता। राहुल गांधी अपनी भांजी के स्नातक समारोह में भाग लेने के लिए लंदन गए हैं और जल्द ही वापस आएंगे।

(PTI Information)  

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Microsoft का India में Mega Plan, 2 करोड़ लोगों को मिलेगी मुफ़्त AI Training

Abhishek Sharma फ्लॉप, टॉप ऑर्डर फेल! T20 World Cup में South Africa से हार के बाद बढ़ी Team India की मुश्किलें

Super 8 में Team India की हार पर मंथन, खराब Strategy से लेकर Playing XI पर उठे गंभीर सवाल

David Miller के तूफान में उड़ी Team India, South Africa से हार के बाद Semifinal की राह बेहद मुश्किल