NATO के दरवाजे पर रूस क्यों तैनात कर रहा परमाणु हथियार? पुतिन के कर दिया ऐलान

By अभिनय आकाश | Jul 27, 2023

रूस-यूक्रेन युद्ध की आग और भड़क सकती है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की माने तो अपने पड़ोस बेलारूस में परमाणु हथियार भेज दिए हैं। पुतिन का एटमी हथियार यूक्रेन के करीब और नाटो के दरवाजे पर दस्तक देता नजर आ रहा है। अपने पड़ोसी और वफादार सहयोगी के क्षेत्र में रूसी हथियारों की घोषित तैनाती यूक्रेन पर आक्रमण को लेकर क्रेमलिन की परमाणु एक्शन की एक झलक के साथ ही पश्चिम को कीव को सैन्य समर्थन बढ़ाने से हतोत्साहित करने की एक और कोशिश है। न तो पुतिन और न ही उनके बेलारूसी समकक्ष अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने बताया कि कितने हथियारों को स्थानांतरित किया गया। केवल यह कि देश में सोवियत-युग की सुविधाएं उन्हें समायोजित करने के लिए तैयार की गई थीं और बेलारूसी पायलटों और मिसाइल क्रू को उनका उपयोग करने के लिए प्रशिक्षित है। जबकि कुछ विशेषज्ञ पुतिन और लुकाशेंको के दावों पर संदेह करते हैं, दूसरों का कहना है कि पश्चिमी खुफिया ऐसे कदमों की निगरानी करने में असमर्थ हो सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Delhi में मणिपुरी संगीतकार की मौत का कारण AIIMS Postmortem Report में हुआ स्पष्ट

Vinesh Phogat को Delhi High Court से झटका, चयन ट्रायल में शामिल होने की अर्जी खारिज

Bihar Flood: 14 जिलों में नदियां उफान पर, 44 लाख लोग घिरे

Gonda में सोशल मीडिया विवाद पर बर्तन व्यापारी की हत्या, Police ने 2 आरोपियों को पकड़ा