समाजावादी पार्टी में उभर रहे जनसालाब से बीजेपी को क्यों हो रही है घबराहट? अखिलेश यादव का बयान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2022

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को आरोप लगाया कि सपा की जनसभाओं में उमड़ते जनसैलाब से घबराकर सत्तारूढ़ पार्टी के अनुकूल व्यवस्थाएं की जा रही हैं। साथ ही उन्होंने दावा किया कि इन व्यवस्थाओं के बावजूद मतदाता उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में साइकिल का ही बटन दबाएगा। अखिलेश ने यहां पार्टी राज्य मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, समाजवादी पार्टी की जनसभाओं में उमड़ते जनसैलाब से घबराकर सरकारी पार्टी (भाजपा) के अनुकूल व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

इसे भी पढ़ें: स्वामी विवेकानंद ने विश्व को हिन्दू सनातन धर्म से परिचित कराने के किए थे प्रयास

जनता इस बार भाजपा का सफाया करके सपा की सरकार लाएगी। उन्होंने कहा कि सपा सभी वर्गों को साथ लेकर चल रही है और उसने विभिन्न क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन किया है। उन्होंने कहा कि इस बार जनता पुराने मुद्दों पर वोट नहीं देगी। यादव ने कहा, ‘‘भाजपा ने कृषि कानूनों का विरोध कर रहे जिन किसानों को आतंकवादी कहा था, अब चुनाव में वोट के लिए उनकी पूजा कर रही है। किसान जानता है कि भाजपा धोखा दे रही है।’’ सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा का हर वादा झूठा निकला और उसके विज्ञापन भी झूठे हैं।

प्रमुख खबरें

UPI सेवा से जुड़े India और Maldives, फवारा प्रणाली से रियल टाइम में भेजें पैसा

Supreme Court ने NSE को लोक प्राधिकरण मानने के दिल्ली High Court के आदेश पर लगाई रोक

PK Kunhalikutty on PM SHRI: केरल के मंत्री बोले- UDF बैठक में नहीं हुई योजना पर चर्चा

Chhattisgarh में 14,948 शिक्षण संस्थान हुए Tobacco Free, 4,577 नए संस्थान जुड़े