बंगाल में भाजपा का ग्राफ क्यों गिर रहा? TMC में शामिल होने के बाद लोकसभा सांसद अर्जुन सिंह ने कही बड़ी बात

By अभिनय आकाश | May 22, 2022

भाजपा के लोकसभा सांसद अर्जुन सिंह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए। टीएमसी में शामिल होने के बाद लोकसभा सांसद अर्जुन सिंह ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। अर्जुन सिंह ने कहा कि बंगाल भाजपा सिर्फ एयर कंडीशनर घर में बैठकर फेसबुक से बंगाल में राजनीति नहीं कर सकती। इसीलिए बंगाल भाजपा का दिन-प्रतिदिन ग्राफ गिर रहा है। जमीन स्तर पर राजनीति करना पड़ता है। अर्जुन सिंह ने कहा कि जिस राजनीतिक दल में दूसरे की तरफ उंगली दिखाने की कोशिश की जाती है, उसी भाजपा में 2 सांसद टीएमसी के आज भी वहां हैं जिन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है। मैं उनसे निवेदन करूंगा कि वे दोनों सांसद इस्तीफा दें। मुझे एक घंटा नहीं लगेगा, मैं इस्तीफा दे दूंगा।

इसे भी पढ़ें: देश में 'तुगलकी राज' चला रही भाजपा, किसी के पास नहीं है स्वतंत्रता का अधिकार: ममता बनर्जी

तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने से पहले अर्जुन सिंह ने कहा था कि पार्टी में वरिष्ठ पद पर होने के बावजूद राज्य नेतृत्व उन्हें ठीक से काम करने की अनुमति नहीं दे रहा था। हाल ही में अर्जुन सिंह ने हाल ही में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की और उन्हें पार्टी की राज्य ईकाई की स्थिति के बारे में बताया। उन्होंने बीजेपी चीफ से ये भी कहा कि राज्य उपाध्यक्ष होने के बावजूद, मुझे ठीक से काम करने की अनुमति नहीं है। 

प्रमुख खबरें

भारत में डर फैलाने की जरूरत नहीं, निर्मला सीतारमण बोलीं- Global Challenges के बावजूद भारत की Economy Strong

Kolkata: KMC नोटिस के बाद Abhishek Banerjee के घर पुलिस, सियासी पारा हाई

Dharmendra को Padma Vibhushan, बेटे Sunny-Bobby नहीं, Hema Malini ने लेंगी National Award

ट्रेन में भरकर जा रहे थे पाकिस्तानी सैनिक, तभी हुआ धमाका, उड़े चिथड़े