क्यों कौतूहल पैदा करने वाला है क्षुद्रग्रह 2023 बीयू का Earth से महज कुछ दूरी से गुजरना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2023

हमारे सौरमंडल में लाखों क्षुद्रग्रह है जिसका अभिप्राय है कि नए क्षुद्रग्रहों की खोज अकसर होती है।इसका अभिप्राय यह भी है कि पृथ्वी और क्षुद्रग्रहों का आमना-सामना होना सामान्य है। कई बार इस आमना सामना का असर पृथ्वी पर होता है और यदा-कदा इनके नतीजे गंभीर होते हैं। हाल में खोजे गए क्षुद्र ग्रह, जिसका नाम 2023 बीयू रखा गया है, सुर्खियों में है क्योंकि यह धरती के बेहद करीब से गुजरा। इस साल 21 जनवरी को इस क्षुद्रग्रह को क्रीमिया के शौकिया खगोलशास्त्री गेनेडी बोरिसोव ने खोजा था और खोज के सात दिन बाद 27 जनवरी को इसकी धरती से दूरी (दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी बिंदु से) से महज 3,600 किलोमीटर थी।

यह दूरी पर्थ और सिडनी शहरों की दूरी से थोड़ी अधिक है और धरती और चंद्रमा की दूरी का महज एक प्रतिशत है। यह क्षुद्रग्रह अंतरिक्ष के उस क्षेत्र से गुजरा जहां पर मानव निर्मित उपग्रह भी मौजूद हैं जो धरती का चक्कर लगाते हैं। इसके साथ ही 2023 बीयू चौथा ज्ञात क्षुद्रग्रह है जो धरती के इतने करीब से गुजरा। 2023 बीयू का मूल्यांकन क्षुद्रग्रह और खतरे के तौर पर कैसे किया जाए? 2023बीयू धरती के करीब से गुजरने के अलावा महत्वपूर्ण नहीं है। इसका व्यास महज चार से आठ मीटर है जो छोटे आकार के क्षुद्र ग्रहों की श्रेणी में आता है।

यह हमारे सौर मंडल में मौजूद लाखों-करोड़ों वस्तुओं की तरह है और संभव है कि गत सहस्राब्दी में 2023बीयू पहले भी कई बार धरती के करीब आया हो।अबतक हम इस तथ्य से बेखबर हैं। अगर संदर्भ ले कि औसतन चार मीटर के व्यास का क्षुद्र ग्रह हर साल और आठ मीटर व्यास का क्षुद्र ग्रह हर पांच साल में धरती से टकराए तो इस आकार के क्षुद्रग्रह खंडित होकर उल्कापात करते हैंऔर कुछ उल्कापिंड के रूप में धरती तक पहुंचते हें। अब 2023 बीयू की खोज की जा चुकी है और सूर्य के चारों ओर उसकी कक्षा का अनुमान लगाया जा चुका हैऔर भविष्य में धरती के करीब आने का पहले से ही पूर्वानुमा लगाया जा सकता है।

अनुमान है कि वर्ष 2077 से 2123 के बीच इसके 10 हजार में एक एक बार धरती को प्रभावित करने की आशंका है। इसलिए हमे 2023 बीयू या सौर मंडल के ऐसे लाखों वस्तुओं से भयभीत होने की जरूरत नहीं है। पृथ्वी पर मौजूद जीवन को उल्लेखनीय रूप से प्रभावित करने के लिए 25 मीटर से अधिक व्यास के क्षुद्रग्रह के टकराने और मौजूदा सभ्यता को चुनौती देने के लिए कम से कम एक किलोमीटर व्यास वाले क्षुद्रग्रह की टक्कर होनी चाहिए। एक अनुमान के मुताबिक हमारे सौर मंडल में ऐसे क्षुद्र ग्रहों की संख्या एक हजार से कुछ अधिक है और प्रत्येक पांच लाख साल में एक बार वे धरती को प्रभावित कर सकते हैं।

हम इनमें से 95 प्रतिशत से अधिक क्षुद्रग्रहों की जानते हैं। क्या क्षुद्रग्रह और करीब से गुजर सकते हैं? 2023 बीयू चौथा क्षुद्र ग्रह है जिसे अबतक धरती के इतना करीब रिकॉर्ड किया गया है। इससे पहले तीन छोटे क्षुद्र ग्रह धरती के बेहद करीब से वर्ष 2020 और 2021 (2021यूए, 2020 क्यूजी और 2020वीटी) गुजरे थे जिनकी खोज की गई थी। क्षुद्र ग्रह 2023 बीयू और असंख्य अन्य क्षुद्र ग्रह हमारे सौरमंडल के पांच अरब के अस्तित्व के दौरान धरती के करीब से गुजरे हैं और यह स्थिति भविष्य में भी रहने वाली है।

हाल के सालों में बदलाव यह आया है कि हम इन आकार के क्षुद्रग्रहों की पहचान कर सकते हैं और उनसे होने वाले खतरों का आकलन कर सकते हैं। मोटे तौर पर पांच मीटर व्यास वाले क्षुद्रग्रह की हजारों किलोमीटर की दूरी से शौकिया खगोलशास्त्री ने खोज की जो दिखाता है कि खगोलीय खोज में आवश्यक तकनीक आम जनता तक पहुंच गई है। यह बहुत ही उत्साहित करने वाली है। शौकिया तौर पर खोज करने वाले और पेशेवर मिलकर लगातार खोज और उन्हें श्रेणीबद्ध कर सकते हैं ताकि खतरों का विश्लेषण किया जा सके।

एक अन्य उत्साहित करने वाला घटनाक्रम पिछले साल सामने आया जब डबल एस्ट्रॉयड रिडाइरेक्शन (डीएआरटी) मिशन के जरिये सफलतापूर्वतक्षुद्रग्रह से अंतरिक्ष यान की टक्कर करा उसकीदिशा बदली गई। डीएआरटी पृथ्वी से क्षुद्रग्रह के टकराने का गंभीर खतरा होने पर उसकी दिशा बदलने के विचार को पुख्ता करता है।

प्रमुख खबरें

Lok Sabha Election: अभी चुनावी रण में नहीं उतरेंगी प्रियंका गांधी, अमेठी की जगह रायबरेली से लड़ेंगे राहुल!

कम वोटिंग के बाद हार रहे हैं मोदी, फिर जीत कौन रहा है? राज्य दर राज्य आंकड़ों के हिसाब सेकेंड फेज की वोटिंग के बाद प्रोपेगेंडा को खुद ही करें डिकोड

अंतरराज्यीय मादक पदार्थ रैकेट के मामले में Rajasthan से छह और लोग गिरफ्तार

IPL 2024: लोग उसे भगवान समझते हैं... विराट कोहली के आलोचकों पर बरसे नवजोत सिंह सिद्धू