'Manipur पर चुप क्यों हैं PM', Kejriwal बोले- देश के लोग आपस में लड़ते रहे तो भारत विश्वगुरु कैसे बनेगा?

By अंकित सिंह | Aug 17, 2023

दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र की भाजपा सरकार पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा है। उन्होंने मणिपुर मामले को लेकर पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने चीन को लेकर भी मौजूदा सरकार के रवैए पर निशाना साधा है। अरविंद केजरीवाल ने साफ तौर पर कहा कि मणिपुर पर प्रधानमंत्री खामोश क्यों है? इतना सब कुछ हो जाने के बाद भी पीएम चुप है। इस इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश जानना चाहता है कि आखिर प्रधानमंत्री की खामोशी की वजह क्या है? उन्होंने कहा कि चीन ने जमीन हड़पी, फिर भी पीएम चुप रहे। उन्होंने कहा कि बीजेपी पानी पी-पी पीकर नेहरू को गाली देती है। नेहरू ने आंख में आंख डालकर चीन से युद्ध किय। डिप्लोमेसी करने के लिए आंखे दिखानी होती है। 

केजरीवाल ने कहा, ‘‘जब पहलवानों ने ओलंपिक में पदक जीते तो प्रधानमंत्री मोदी उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने वाले पहले व्यक्ति थे। उन्होंने उनसे कहा था ‘तुम मेरी बेटी हो।’ लेकिन जब वे विरोध कर रहे थे, तो वह चुप रहे। कम से कम वह कह सकते थे ‘‘मैं यहां हूं। मैं इसकी जांच कराऊंगा और लोगों को सजा दिलाऊंगा।’’ केजरीवाल ने कहा कि महिला पहलवानों को प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए उच्चतम न्यायालय जाना पड़ा। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मणिपुर के मामले में, वह कम से कम शांति के लिए अपील जारी कर सकते थे।

प्रमुख खबरें

Cristiano Ronaldo ने संन्यास की अटकलों को नकारा, कहा राष्ट्रीय टीम को अब भी मदद कर सकता हूं

एशियाई खेलों में भारतीय रोवर्स Satnam Singh और Salman Khan ने जीता कांस्य पदक

कर्नाटक में गहराया Drought संकट, डी. के. शिवकुमार ने केंद्र से 50% राहत राशि मांगी

Saharanpur में आवारा कुत्तों ने 12 वर्षीय बच्चे को नोंचकर मार डाला, एक अन्य घायल