भारत के खिलाफ क्यों जा रहे हैं ट्रंप? अब किन लोगों पर बैन लगाया

By अभिनय आकाश | May 20, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक के बाद एक ऐसे फैसले ले रहे हैं, जिसका असर भारत पर पड़ रहा है। भारत भी इन फैसलों को देखकर हैरान है। भारत पर एक तरह का दबाव बनाकर अमेरिकी राष्ट्रपति ऐसे फैसले ले रहे हैं कि पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर आकर टिक गई हैं। अब तक चीन को तेवर दिखाने वाले ट्रंप अब भारत पर खुले तौर पर बयान दे रहे हैं और एक्सन ले रहे हैं। अब ट्रंप सरकार ने गैरकानूनी अप्रवासन को लेकर भारतीय नागरिकों पर बैन लगाया है। सरकार में आने के बाद से ही ट्रंप प्रशासन गैर कानूनी अप्रवासन को लेकर सख्त नजर आ रहा है। इसे लेकर ट्रंप प्रशासन की ओर से लगातार बड़े फैसले लिए जा रहे हैं। इसी बीत एक खबर निकलकर सामने आई जिसका सीधा नाता भारत से था। 

इसे भी पढ़ें: Covid 19 की फिर हो रही है वापसी? Hong Kong-Singapore में हुई मामलों में बढ़ोतरी

इसके अलावा, बयान में कहा गया है कि अमेरिका विदेशी तस्करी नेटवर्क को खत्म करने के लिए ट्रैवल एजेंसियों के मालिकों, अधिकारियों और वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ वीजा प्रतिबंध लगाने के लिए कदम उठाना जारी रखेगा। बयान में इस बात पर जोर दिया गया कि अमेरिकी आव्रजन नीति विदेशी नागरिकों को अवैध आव्रजन के खतरों के बारे में सूचित करने और अमेरिकी कानूनों का उल्लंघन करने वालों को जवाबदेह ठहराने पर केंद्रित है। विदेश विभाग ने कहा कि हमारी आव्रजन नीति का उद्देश्य न केवल विदेशी नागरिकों को संयुक्त राज्य अमेरिका में अवैध आव्रजन के खतरों के बारे में सूचित करना है, बल्कि हमारे कानूनों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों को जवाबदेह ठहराना भी है, जिसमें अवैध आव्रजन के सूत्रधार भी शामिल हैं।

Latest World News in Hindi at Prabhasaksh  

प्रमुख खबरें

Nepal Flood से बाल-बाल बचे Raipur के पांच दोस्त, चाय के लिए रुकने से टला बड़ा हादसा

Nepal Floods में मरने वालों का आंकड़ा 675 पहुंचा, 2400 लापता लोगों की तलाश जारी

Indus Waters Treaty पर बोले Ishaq Dar, पाकिस्तान का पानी रोका तो परिणाम होंगे गंभीर

Yogi Adityanath ने Gorakhpur में विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- विकास विरोधी बांट रहे समाज