ब्रिटेन में ट्रंप के राजकीय दौरे का क्यों हो रहा तगड़ा विरोध? सड़कों पर उतरे हजारों लोग

By अभिनय आकाश | Sep 18, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपने दूसरे राजकीय दौरे पर ब्रिटेन पहुंचे तो दो अलग-अलग नजारे देखने को मिले। एक ओर, विंडसर कासल में उनका ऐतिहासिक भव्य स्वागत किया गया। उन्हें रॉयल गार्ड ऑफ ऑनर, कैरेज प्रोसेशन से सम्मानित किया गया। यह स्वागत पिछले 500 वर्षों में किसी भी विदेशी नेता के लिए विंडसर कासल में सबसे बड़ा गार्ड ऑफ ऑनर माना जा रहा है। किंग चाल्स और क्वीन कैमिला ने मेलानिया और ट्रम्प के साथ गिफ्ट्स का आदान-प्रदान भी किया। उधर, लंदन के संसद स्क्वायर में 'ट्रम्प नॉट वेलकम' रैली हुई, जिसमें हजारों प्रदर्शनकारियों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हमें तानाशाह ट्रम्प का विभाजनकारी एजेंडा मंजूर नहीं है। ट्रम्प विरोधी प्रदर्शन के लिए 4 लोग गिरफ्तार हुए हैं।

इसे भी पढ़ें: ट्रंप की ब्रिटेन की दूसरी राजकीय यात्रा के दौरान विरोध प्रदर्शन

कैसल के बाहर, कई लोगों ने पूरे दिन विरोध प्रदर्शन किया। हालांकि बड़ी संख्या में पुलिस बल की उपस्थिति और घटना को कवर करने वाले अंतरराष्ट्रीय समाचार दल की तुलना में उनकी संख्या कम थी। विंडसर में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया जिसमें से एक को आपातकालीन कर्मचारी पर हमला करने और धमकी देने के आरोप में तथा दूसरे को सार्वजनिक व्यवस्था के उल्लंघन और हमले के संदेह में गिरफ्तार किया गया।

प्रमुख खबरें

Spying Scandal ने Southampton को डुबोया, Playoff Final से बाहर, Players भी करेंगे केस

Wimbledon से पहले Tennis जगत को बड़ा झटका, Injury के कारण Carlos Alcaraz टूर्नामेंट से बाहर

Rome में PM Modi का Giorgia Meloni ने किया ग्रैंड वेलकम, Melodi की दोस्ती फिर हुई Viral

IPL Playoffs से पहले RCB को मिला बूस्टर डोज, इंग्लैंड के Phil Salt की होगी वापसी