Khatu Shyam Temple: महाभारत के बर्बरीक से श्रीकृष्ण ने क्यों दान में मांगा था शीश, ऐसे बने कलियुग के खाटू श्याम

By अनन्या मिश्रा | May 10, 2025

हारे का सहारा खाटू श्याम के बारे में तो हम सभी ने सुना होगा। खाटू श्याम को कलियुग का देवता भी कहा जाता है। खाटू श्याम को श्रीकृष्ण का चमत्कारी रूप भी माना जाता है। कहा जाता है कि अगर बाबा के दरबार में भक्त सच्ची मनोकामना के साथ आता है, उसकी हर इच्छा खाटू श्याम जरूर पूरी करता है। हालांकि लोगों के मन में यह जरूर उठता है कि इनको हारे का सहारा क्यों कहा जाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको आखिर इसके पीछे की क्या कहानी है।

जानिए कौन हैं खाटू श्याम

इसे भी पढ़ें: Ashok Dham In Bihar: भगवान शिव को समर्पित है बिहार का ये फेमस मंदिर, दर्शन मात्र से पूरी होती हैं भक्तों की मुराद

श्रीकृष्ण ने ली थी बर्बरीक की परीक्षा

एक बार श्रीकृष्ण ने बर्बरीक के पास जाकर उनकी परीक्षा ली। तब उन्होंने बर्बरीक से पीपल के पेड़ के सभी पत्तों को बाण से मारने को बोला। जिस पर बर्बरीक ने एक बाच चलाया और पीपल के पत्तों पर छेद हो गया। लेकिन श्रीकृष्ण ने एक पीपल के पत्ते को अपने पैर के नीचे दबा लिया। तब श्रीकृष्ण से बर्बरीक ने पैर हटाने के लिए कहा, जिससे वह उस पत्ते में भी छेद कर सकें। लेकिन श्रीकृष्ण ने पैर नहीं हटाया, जिस पर बर्बरीक ने ऐसा बाण चलाया कि उस आखिरी पत्ते में भी छेद हो गया और भगवान श्रीकृष्ण के पैर पर भी चोट लग गई। 

मांग लिया था शीश

यह सब देखने के बाद श्रीकृष्ण हैरान रह गए और उनको पांडवों पर संकट दिखने लगा। तब अगले दिन वह बर्बरीक के पास ब्राह्मण के वेश में पहुंचे और उनसे भिक्षा में सिर मांगा। तब बर्बरीक ने ब्राह्मण से असली पहचान बताने के लिए कहा, तो श्रीकृष्ण ने उनको अपना दिव्य रूप दिखाया। भगवान का रूप देखकर बर्बरीक ने उनको सिर का बलिदान दे दिया। लेकिन श्रीकृष्ण ने उनको आशीर्वाद दिया कि वह कलियुग में श्याम के रूप में पहचाने जाएंगे। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादश तिथि में बर्बरीक ने सिर का बलिदान दिया था।

खाटू श्याम मंदिर

बताया जाता है कि बर्बरीक का सिर महाभारत युद्ध के बाद नदी में बहकर राजस्थान के सीकर जिले के खाटू शहर में पहुंच गया था। फिर 1027 ई. में राजा रूप सिंह चौहान और उनकी धर्मपत्नी नर्मदा कंवर को बर्बरीक का सिर मिला। जिस तालाब से बर्बरीक की सिर मिला था, उससे कुछ दूरी पर उन्होंने खाटू श्याम मंदिर का निर्माण कराया।

हालांकि मुगल शासक बादशाह औरंगजेब ने अपने शासनकाल में खाटू श्याम के पुराने मंदिर को तुड़वा दिया था और उस स्थान पर मस्जिद खड़ी कर ली थी। लेकिन औरंगजेब की मृत्यु के बाद 1720 ई में अभय सिंह ने नया खाटू श्याम मंदिर बनवाया। जहां पर आज भी लोग दर्शन के लिए जाते हैं।

प्रमुख खबरें

प्रदर्शनकारियों को हथियार! Trump के दावे पर भड़का Iran, UN Security Council से बोला- एक्शन लें।

West Asia संकट के बीच MEA का बड़ा एक्शन, Iran से 1862 भारतीयों की सुरक्षित वापसी में मदद की

CM Nishant Kumar के नारों पर Nitish की मुस्कान, क्या Bihar में पक रही है कोई Political खिचड़ी?

नजफगढ़ का ‘प्रिंस’: जिसने आईपीएल का सपना पूरा करने के लिए कांस्टेबल की परीक्षा छोड़ दी थी