Maharashtra में आने वाला है बड़ा राजनीतिक तूफान, Fadnavis ने कर दी इस्तीफे की पेशकश, Shinde की चिंता बढ़ी

By नीरज कुमार दुबे | Jun 05, 2024

लोकसभा चुनावों में भाजपा को महाराष्ट्र में भी करारा झटका लगा है। महाराष्ट्र में भाजपा ने शिवसेना और एनसीपी के साथ सरकार बनाने का जो प्रयोग किया था लगता है वह विफल रहा है। महाराष्ट्र में इसी साल अक्टूबर में विधानसभा चुनाव भी होने हैं इसीलिए भाजपा-शिवसेना-एनसीपी की महायुति के माथे पर चिंता की लकीरें देखी जा सकती हैं। महाराष्ट्र में जिस तरह से कांग्रेस का उभार हुआ, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने शानदार प्रदर्शन किया तथा शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी जोरदार नतीजे लेकर आई है उसको लेकर राज्य में सत्तारुढ़ गठबंधन के बीच बैठकों का दौर शुरू हो गया है।

इसे भी पढ़ें: पार्टी की मजबूती के लिए करूंगा काम, महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने की इस्तीफे की पेशकश

वहीं दूसरी ओर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा उन्हें राज्य सरकार से मुक्त करने के प्रस्ताव पर कहा, "चुनावी हार सामूहिक जिम्मेदारी है। तीनों पार्टियों ने चुनाव में मिलकर काम किया था।'' उन्होंने कहा कि वोट शेयर देखें तो मुंबई में महायुति को दो लाख से ज्यादा वोट मिले। हार के कारणों की ईमानदारी से समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों में सरकार ने राज्य में कई अच्छे फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि मैं जल्द ही देवेंद्र जी से बात करूंगा। हमने पहले भी साथ मिलकर काम किया है और आगे भी करते रहेंगे। हम विपक्ष के झूठे दावों का मुकाबला करने में सामूहिक रूप से विफल रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi के संरक्षित स्मारकों पर IIT Roorkee का अध्ययन, समान बफर नियमों पर उठाए सवाल

Top 10 Breaking News 26 September 2026 | toxic liquor in Nagaland 19 people died | Nagpur-Mumbai Duranto Express | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Manipur में जबरन वसूली के आरोप में प्रतिबंधित संगठन के उग्रवादी समेत तीन गिरफ्तार

2027 वनडे वर्ल्ड कप मेरा आखिरी होगा, ट्रॉफी जीतने के लिए सब कुछ न्योछावर कर दूंगा, विराट कोहली का बड़ा ऐलान