मारियुपोल क्यों बना रूस का अहम रणनीतिक लक्ष्य, यूक्रेन के मरीन कमांडो ने पोप फ्रांसिस को लिखा में क्या लिखा?

By अभिनय आकाश | Apr 19, 2022

रूस और यूक्रेन की जंग के 50 दिन गुजर गए हैं। तमाम बड़ी हस्तियों के हस्तक्षेप के बावजूद युद्ध थमने का नाम नहीं ले रही है। वहीं अब खबर है कि मारियुपोल में रूसी कमांडो ने स्पेशल ऑपरेशन चलाया है। कहा जाता है कि मारियुपोल और डोनबास की लड़ाई पूरे यूक्रेन की लड़ाई का भविष्य है। ये रूस के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है। बीती शाम छह बजे तक रूस की तरफ से सरेंडर के लिए कहा गया था, जिसे यूक्रेन ने मना कर दिया। जिसके बाद और भी तीव्रता के साथ हमला किया गया।  

मारियुपोल पर कब्जा करना रूस का अहम रणनीतिक लक्ष्य है। ऐसा करने से उसे क्रीमिया तक जमीनी गलियारा मिल जाएगा। रूस ने 2014 में क्रीमिया पर कब्जा कर लिया था। इसके अलावा मारियुपोल में यूक्रेनी बलों को हराने के बाद वहां तैनात रूसी बल डोनबास की ओर बढ़ सकेंगे।

स्टील प्लांट में छिपे 1 हजार लोग 

यूक्रेन के बेहद ही महत्वपूर्ण माने जाने वाले शहर मारियुपोल के अजोवस्टल स्टील प्लांट में करीब एक हजार लोगों के छिपे होने की जानकारी सामने आ रही है। मारियुपोल शहर के नगर परिषद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम के जरिये ये जानकारी दी है। सोशल पोस्ट में दावा किया गया है कि प्लांट के आसपास रूस के हमले लगातार जारी हैं। नगर परिषद के मुताबिक प्लांट में शरण लेने वालों में ज्यादातर महिलाएं और  बच्चें हैं।  

कमांडो ने लिखा पोप फ्रांसिस को पत्र 

जंग शुरू होने से अब तक मारियुपोल के हालात सबसे खराब बताए जा रहे हैं। यूक्रेन के मरीन कमांडो ने इस गोलीबारी पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि मारियुपोल धरती का नरक बन गया है । इसके साथ ही यूक्रेन के मरीन कमांडो ने पोप फ्रांसिस को खत लिखा है। खत में मारियुपोल की तबाही का जिक्र भी किया है।  

प्रमुख खबरें

TMC Martyrs Day: कोलकाता में ममता बनर्जी की बड़ी रैली, दिल्ली में बागी NCPI सांसदों ने किया शक्ति प्रदर्शन

Balochistan Missing Persons: 6300 दिनों से जारी Protest के बीच गायब हुए दो और युवा, Pakistan सरकार पर बढ़ा भारी दबाव

ईरान का बड़ा पलटवार: Jordan में F-15 और Bahrain में Amazon Data Center तबाह, US Bases पर भीषण हमला

Jantar Mantar Violence: 120 पुलिसकर्मी घायल, DCP Anand Mishra बोले- जांच के लिए SIT गठित