Naseeruddin Shah ने Lifetime Achievement Award ठुकराने की बताई वजह, कहा- अभी मेरा काम पूरा नहीं हुआ

By दिव्यांशी भदौरिया | Aug 01, 2026

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। 76 साल की उम्र में नसीरुद्दीन शाह अपने करियर के सबसे शानदार दौर से गुजर रहे हैं। इम्तियाज़ अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' में अपनी परफ़ॉर्मेंस के लिए उन्हें काफी तारीफ मिल रही है; इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों, दोनों से ही बहुत प्यार मिला है।  इस शानदार दौर के बीच, एक्टर ने साफ कर दिया है कि अभी एक्टिंग छोड़ने का उनका कोई इरादा नहीं है।

हाल ही में फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के 50 दिन पूरे करने की खुशी में टीम ने फिल्म की सक्सेस पार्टी रखी। यह रोमांटिक फिल्म कई वर्षों बाद इम्तियाज की बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई है। सक्सेस पार्टी में नसीरुद्दीन शाह ने फिल्म की सफलता और अपने करियर के सफर के बारे बात कही। उन्होंने बताया है कि'हाल ही में मुझे कई 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' देने की पेशकश की गई, लेकिन मैंने मना कर दिया। 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' का सीधा मतलब होता है कि आपका काम पूरा हो गया है। मेरा अभी काम छोड़ने का कोई इरादा नहीं है और इसी वजह से मैं ये अवॉर्ड स्वीकार नहीं करता। मुझे नहीं लगता मेरा काम पूरा हुआ है।'

अभिनेता ने अदा किया शुक्रिया

गौरतलब है कि नसीरुद्दीन शाह कई नेशनल अवॉर्ड जीत चुके हैं। उन्होंने 'मैं वापस आऊंगा' को मिले प्यार के लिए दर्शकों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, 'मैं खुद को बहुत खुशनसीब मानता हूं कि मैं इस फिल्म का हिस्सा बना मुझे इस पर बहुत गर्व है। आप सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद।'

नसीरुद्दीन शाह  ने जीते नेशनल अवॉर्ड

अभिनेता ने 1970 के दशक के बीच में पैरेलल सिनेमा से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। शाह हम पांच' फिल्म से मेनस्ट्रीम बॉलीवुड का हिस्सा बने थे। 80 के दशक में उन्हें 'कर्मा', 'जलवा' और 'मालामाल' जैसी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर सफलता मिली। वही, एक्टर को  1979 में 'स्पर्श'और 1984 में 'पार' के लिए बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला और 2005 में 'इकबाल'के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड जीता।

'मैं वापस आउंगा' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है

इम्तियाज अली की डायरेक्ट की गई फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को बिड़ला स्टूडियोज और अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है, साथ ही इसमें विंडो सीट फ़िल्म्स के मोहित चौधरी और शिबाशीष सरकार भी शामिल हैं। यह फिल्म में बंटवारे के समय की यादों पर आधारित है। इसमें नसीरुद्दीन शाह के अलावा दिलजीत दोसांझ, वेदांग रैना और शरवरी वाघ हैं। दुनियाभर में इस फिल्म ने अब तक 99.22 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

प्रमुख खबरें

Adidas ने Gurugram Tech Hub में शुरू की Layoffs, 350 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

आम आदमी पर पड़ेगा असर...UPI चार्ज मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, फैसला वापस लेनी की मांग

केंद्र सरकार ने CBFC का पुनर्गठन किया, Preity Zinta, Suniel Shetty और Pankaj Tripathi समेत 18 सदस्य शामिल

17 September History: PM Narendra Modi का जन्मदिन और देश-दुनिया के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाक्रम