सुनील छेत्री को कैंप में नहीं लेने पर कोच खालिद जमील का बयान, कहा- टीम तैयारी के लिए टूर्नामेंट खेल रही...

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 17, 2025

भारत के नवनियुक्त मुख्य कोच खालिद जमील ने रविवार को करिश्माई स्ट्राइकर सुनील छेत्री के सीएएफए नेशंस कप राष्ट्रीय शिविर से बाहर पर कहा कि यह अक्टूबर में होने वाले एशियाई कप क्वालीफाइंग दौर के अहम मैचों के लिए महज तैयारी टूर्नामेंट है। इस महीने की शुरुआत में मनोलो मार्केज की जगह भारत के मुख्य कोच बने जमील ने शुक्रवार को ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान में होने वाले आगामी सीएएफए नेशंस कप के लिए 35 संभावित खिलाड़ियों की सूची जारी की जिसमें छेत्री का नाम शामिल नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस फीफा विंडो के दौरान कुछ अन्य खिलाड़ियों को भी आजमाना चाहता हूं। मैंने उनसे इस बारे में बात की थी। टीम में उनके जैसे खिलाड़ी का होना हमेशा खुशी की बात होती है और उनके लिए दरवाजे हमेशा खुले हैं। ’’ जमील ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘सुनील भारतीय फुटबॉल के दिग्गज हैं। मैं उनके खिलाफ खेला हूं, मैंने उन्हें कई मौकों पर खेलते देखा है और वह मेरे पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक हैं। वह भारतीय फुटबॉल के लिए एक आदर्श हैं। ’’

राष्ट्रीय शिविर शनिवार को शुरू हुआ जिसमें 22 खिलाड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं जबकि बचे हुए 13 अन्य डूरंड कप के लिए क्लबों को अपनी सेवाएं दे रहे हैं और जल्द ही शिविर से जुड़ेंगे। सीएएफए नेशंस कप 48 वर्षीय जमील का पहला अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट होगा और उन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट उनकी टीम के लिए बेहतरीन प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ खेलने का एक अच्छा मौका होगा।

जमील ने कहा, ‘‘यह नेशंस कप में भारत की पहली भागीदारी होगी और यह हमारे लिए ताजिकिस्तान और ईरान जैसे मजबूत और बेहतरीन प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ खेलने का एक अच्छा अवसर होगा। यह निश्चित रूप से एएफसी एशियाई कप क्वालीफायर की तैयारी के लिए हमारे लिए फायदेमंद होगा।

प्रमुख खबरें

Lewis Hamilton की Barcelona में धमाकेदार वापसी, Ferrari को दिलाई सीजन की पहली जीत

Organic और Zero Maida प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले सावधान! FSSAI ने कई Brands को भेजा नोटिस।

G7 Summit से पहले France में हलचल तेज, क्या होगी PM Modi और Donald Trump की मुलाकात? इन मुद्दों पर नजर।

Dharamsala में Shubman Gill और KL Rahul का तूफान, Team India ने Afghanistan को बुरी तरह हराया