Jan Gan Man: Owaisi ने Tahir Hussain को दिया Delhi Assembly Elections का टिकट, Kapil Mishra बोले- हिंदुओं को चुनौती दी जा रही

By नीरज कुमार दुबे | Dec 10, 2024

दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी चुनाव जीतने के प्रति आश्वस्त दिखाई दे रही है। सवाल उठता है कि दिल्ली को पांच साल तक कुशासन देने के बावजूद आम आदमी पार्टी के इस आत्मविश्वास का राज क्या है? इस राज का खुलासा दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने करते हुए दावा किया है कि रोहिंग्याओं और बांग्लादेशी घुसपैठियों का लालन पालन आम आदमी पार्टी कर रही है ताकि वह उनके मतों की बदौलत दिल्ली की सत्ता में वापस आ सके।

इसे भी पढ़ें: क्या अरविंद केजरीवाल से नाराज हैं दिलीप पांडे? पार्टी छोड़ने की अटकलों पर बोले- मैं कहीं नहीं जा रहा

वहीं जहां तक दिल्ली में आम आदमी पार्टी की साजिशों की बात है तो आपको बता दें कि कपिल मिश्रा ने अपने संवाददाता सम्मेलन में जो खुलासा किया है वह दर्शाता है कि कैसे दिल्ली के चुनावों को रोहिंग्याओं और बांग्लादेशी घुसपैठियों की बदौलत प्रभावित करने की साजिश रची गयी है।

प्रमुख खबरें

UP BJP ने कसी चुनावी कमर, नई टीम में Rajnath Singh के बेटे और कई युवा चेहरे शामिल, देखें पूरी सूची

Michael Jackson Death Anniversary: 150 साल जीने का था सपना, 12 Doctors की फौज भी नहीं बचा सकी King of Pop की जान

Brexit का चक्रव्यूह: जिसने बदल दिया ब्रिटेन का राजनीतिक और आर्थिक भूगोल, 10 साल बाद कहाँ खड़ा है देश?

आपातकाल के स्याह दिनों को याद करना जरूरी