एक बार फिर राहुल ने PM मोदी पर साधा निशाना, कहा- भारतीय सेना के बजाय क्यों कर रहे हैं चीन का समर्थन ?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लद्दाख में गतिरोध के संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक बयान को लेकर मंगलवार को उन पर सेना के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया और सवाल किया कि प्रधानमंत्री भारतीय सेना के बजाय चीन का समर्थन क्यों कर रहे हैं ? उन्होंने यह भी कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में शहीद हुए 20 जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाए। 

उन्होंने कहा, ‘‘ चीन को हमारी भूमि पर कब्जा करके निकल जाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। यह सुनिश्चित करने के लिए सब कुछ किया जाना चाहिए कि हमारे जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाए।’’ कांग्रेस नेता ने दावा किया, ‘‘ चीन की इस हरकत का एक कारण हमारी विदेश नीति की पूरी तरह नाकामी है। प्रधानमंत्री ने कूटनीति के स्थापित संस्थागत ढांचे को ध्वस्त कर दिया। कभी पड़ोसियों के साथ मित्रवत रहे संबंध अब तनाव में हैं। अपने साझेदार देशों के साथ हमारे संबंध बाधित हो गये हैं।’’ 

इसे भी पढ़ें: नेता कहलाने के लायक नहीं हैं राहुल गांधी: शिवराज सिंह चौहान 

उन्होंने कहा कि भारत को अमेरिका और अन्य देशों के साथ अच्छे संबंध बनाने चाहिए और साथ ही अपने पुराने मित्रों के साथ अच्छे रिश्ते बरकरार रखने चाहिए। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-चीन संघर्ष के विषय पर गत शुक्रवार को बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में कहा था कि न कोई हमारे क्षेत्र में घुसा और न ही किसी ने हमारी चौकी पर कब्जा किया है। उनके इस बयान को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय ने शनिवार को कहा था कि सर्वदलीय बैठक में मोदी की टिप्पणियों की कुछ हलकों में ‘‘शरारतपूर्ण व्याख्या’’ की कोशिश की जा रही है।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा