नवाज शरीफ और इमरान खान की लड़ाई में प्रियंका चोपड़ा क्यों आई? जानें क्या है पूरा मामला

By अभिनय आकाश | Feb 03, 2022

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की लंदन से वापसी को लेकर पाकिस्तान की राजनीति में हंगामा मचा है। नवाज शरीफ ने पाकिस्तान के लाहौर हाई कोर्ट में मेडिकल रिपोर्ट दाखिल करते हुए कहा है कि उनके डॉक्टर ने उन्हें लंदन नहीं छोड़ने की सलाह दी है। अब इमरान खान के राजनीतिक सलाहकार शाहबाज गिल ने इसको लेकर निजी हमला बोल दिया है। गिल ने दावा किया है कि नवाज शरीफ के अमेरिकी डॉक्टर भारतीय मूल के हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि फ्लाइट में उनका बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा से विवाद भी हो गया था। 

इसे भी पढ़ें: अपने सबसे बड़े हमदर्द चीन के घर जा रहे इमरान, ओलंपिक समारोह में शामिल होना बहाना, असली मकसद है झोली फैलाना

नवाज के डॉक्टर फिल्मी कहानी बनाने के शौकीन

शाबाज गिल ने नवाज शरीफ पर तंज कसते हुए कहा कि फिर से शादी करने की सलाह दी है। इमरान खान के राजनीतिक सलाहकार शाहबाज गिल ने प्रियंका चोपड़ा और नवाज के डॉक्टर फयाज शॉल की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि नवाज के डॉक्टर फिल्मी कहानी बनाने के शौकीन हैं और प्रियंका चोपड़ा से उनका झगड़ा भी हो चुका है। 

भारतीय मूल के डॉक्टर ने तैयार की नवाज की रिपोर्ट 

बता दें कि नवाज शरीफ साल 2019 में इलाज के नाम पर चार हफ्ते के लिए लंदन गए थे। लेकिन इस बीच नवाज शरीफ बार-बार कह रहे हैं कि वो देश लौट आएंगे लेकिन वो ये नहीं बता रहे हैं कि उनकी वतन वापसी कब होगी। नवाज शरीफ ने अब अपनी ताजा मेडिकल रिपोर्ट हाईकोर्ट में दाखिल की है। ये रिपोर्ट भारतीय अमेरिकी डॉक्टर फयाज शॉल ने तैयार की है। जिसमें नवाज शरीफ को बिना इलाज के लंदन से न लौटने की सलाह दी है।   

प्रमुख खबरें

Ballia Police Encounter: मंदिर लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार

Sensex 443 अंक उछला, FII की लिवाली से शुरुआती कारोबार में निफ्टी भी चढ़ा

Dhanteras पर ODOP उत्पाद खरीदें, CM Yogi Adityanath ने की अपील

Shukra Pradosh Vrat पर Pradosh Kaal में करें Shiv Parivar की विशेष पूजा और आरती