पॉपुलर गेम PUBG भारत में क्यों हुआ बैन जानिए पूरा कारण?

By शुभम यादव | Sep 03, 2020

भारत सरकार ने चीन को दूसरी बार झटके पर झटका देते हुए चीन के 118 ऐप्स भारत में उपयोग के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। इन सभी ऐप्स में भारत के गेम लवर्स के बीच सबसे पॉपुलर गेम रहा PUBG भी आखिरकार बैन कर दिया गया। लेकिन PUBG को बैन करने के पीछे सरकार की क्या रणनीतियां रहीं इस पर विचार करना जरूरी है, क्योंकि भारतीय यूजर्स के डेटा चोरी को खतरा मानते हुए सुरक्षा की दृष्टि से बैन करने के साथ ही PUBG को बैन करने के पीछे युवा पीढ़ी की PUBG में संलिप्तता को ध्यान में रखते हुए भी सरकार द्वारा ये उचित फैसला लिया गया है। भारत में आए दिन PUBG गेम के कारण न जाने कितने ही हादसे हुए और लगातार खबरों में छाए रहे। आइए जानते हैं भारत की युवा पीढ़ी के सर पर PUBG की धुन किस कदर सवार थी। 


PUBG का फुल फॉर्म प्लेयर ऑन बैटल ग्राउंड है, जो भारत के यूथ के बीच बेहद ही कम समय में काफी पॉपुलर हुआ इस पर क्वार्ट्ज ने एक सर्वे भारत के PUBG यूजर्स के बीच किया और नतीजे चौंकाने वाले आए जिन्हें आप भी जानकर चौंक जाएंगे खैर जब ये बैन हो चुका है तब इस बात का कोई औचित्व नहीं रह जाता लेकिन PUBG की लत से कितने ही युवा अपना समय बर्बाद करते थे साथ ही मानसिक रुप से ग्रस्त होते जा रहे थे ये जान लेना जरूरी है।

इसे भी पढ़ें: भारत ने फिर किया चीन पर डिजिटल स्ट्राइक, PUBG समेत 118 चीनी ऐप्स बैन

क्वार्ट्ज सर्वे का सटीक आंकड़ों ने दी PUBG की जानकारी

बेव ब्राउजर जाना ने mCent के साथ क्वार्ट्ज सर्वे 1047 भारतीय लोगों पर किया। जिसमें 61 फ़ीसदी से अधिक लोगों ने पब्जी खेलने की बात कबूल की। 16 से 24 साल की उम्र के लोग इस सर्वे में शामिल किए गए जिसमें 92% से अधिक पुरुषों को शामिल किया गया था।


वैसे तो हजारों की तादाद में ऑनलाइन गेम खेले जाते हैं लेकिन इस सर्वे के मुताबिक पब्जी लोगों की पहली पसंद होने का कारण बाकी ऑनलाइन गेम्स से PUBG के ज्यादा बेहतर होने की बात कही गई।


1047 भारतीयों पर किया गया यह सर्वे यह बताता है कि 8 घंटे से अधिक का समय लगभग 24 फ़ीसदी से अधिक लोग पब्जी खेल कर बिताते हैं। क्वार्ट्ज सर्वे में 4 से 8 घंटे पब्जी खेलने वालों का प्रतिशत 1623 की करीब रहा जबकि 2 से 4 घंटे पब्जी खेलने वाले लोग 19.4 फीसदी रहे। 


इस सर्वे के मुताबिक सुबह PUBG खेलने वाले लोग 13.4 फीसदी हैं, जबकि 50 फ़ीसदी से अधिक लोग रात के समय ज्यादातर पब्जी खेलते हैं। सर्वे के जरिए पता चला कि अपनी ड्यूटी के दौरान भी ऑफिस या अन्य जगहों में भी लोगों ने पब्जी खेलने में खुद को व्यस्त रखा।


कुछ लोग ऐसे भी रहे जिन्होंने PUBG गेम पर खर्च भी किया

इस सर्वे के जरिए पता चला है कि पब्जी गेम को खेलने वालों में इस गेम को लेकर इतना क्रेज है कि इस पर लोग खर्च करने से भी परहेज नहीं कर रहे। इस सर्वे के मुताबिक 72 प्रतिशत के करीब लोग 300 रुपए से अधिक खर्च कर देते हैं। ये खर्च PUBG गेम में टूल्स, वीपन्स, कॉस्ट्यूम आदि को खरीदने में होता है। गेम को डाउनलोड तो मुफ़्त में किया जा सकता है लेकिन इसके लिए काफी डेटा भी खर्च करना पड़ता है।


22 करोड़ से ज्यादा PUBG गेम खेलने वालों की संख्या

भारत में 22 करोड़ से ज्यादा पब्जी खेलने वाले लोग मौजूद हैं जिसमें सबसे अधिक भागीदारी युवाओं की रही। एक रिपोर्ट के मुताबिक 40 करोड़ से ज्यादा पब्जी को डाउनलोड किया गया। पब्जी गेम ने भारत में हजारों करोड़ की कमाई की।


भारत की युवा पीढ़ी को PUBG से नुकसान 

भारत में हुआ यह सर्वे बताता है कि किस तरह यह गेम भारत की युवा पीढ़ी को अपनी गिरफ्त में लेता जा रहा था, जिसकी वजह से घंटों इस गेम को खेलते हुए कई तरह की शारीरिक व मानसिक बीमारियों के साथ ही तमाम तरह की घटनाएं भी हो रही थी। इसके लिए केवल और केवल PUBG गेम जिम्मेदार रहा। असल जिंदगी में परिवार से बढ़ती दूरियां, एकाग्रता में कमी, नींद की समस्या, चिड़चिड़ापन, अचानक ब्लड प्रेशर बढ़ना, पढ़ाई से दूर भागना जैसी गंभीर समस्याएं उन लोगों को हो रहीं थी, जो PUBG गेम की लत लगा बैठे थे।


सुरक्षा की दृष्टि से भी खतरनाक हो सकता था 'PUBG'

भारत सरकार ने यूजर्स के डेटा की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए PUBG को भी उन एप्स की लिस्ट में रखा है, जो निजी सुरक्षा की दृष्टि से खतरनाक हो सकते थे। पहली बार में सरकार ने चीन के कुछ चुनिंदा 59 एप्स को बैन किया था, और एक बार फिर चीन की चाल पर पानी फेरने के लिए भारत सरकार ने गंभीर कदम उठाते हुए एक सैकड़ा से अधिक एप्स को बैन कर दिया।


- शुभम यादव

प्रमुख खबरें

दिल्ली और लखनऊ की लड़ाई यहां तक..., CM Yogi के दो नमूने वाले कटाक्ष पर अखिलेश यादव का पलटवार

UGC NET Exam 2025 : जल्द जारी होंगे दिसंबर परीक्षा के एडमिट कार्ड, जानें कैसे करें डाउनलोड

स्मृति मंधाना ने रचा नया इतिहास, महिला T20 में 4000 रन बनाने वाली पहली भारतीय बल्लेबाज बनीं

Pawan Singh जाएंगे राज्यसभा? नितिन नवीन के लिए ये है BJP का प्लान