PM Modi के साथ मुलाकात और फिर Victory Parade में भारतीय टीम के साथ क्यों नहीं दिखे रिंकू सिंह, सामने आया कारण

By रितिका कमठान | Jul 05, 2024

भारतीय टीम टी20 विश्व कप जीतने के बाद भारत लौटी जहां उनका शानदार स्वागत किया गया है। इस स्वागत के साथ ही भारतीय टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात भी की है। इसके बाद मुंबई में शाम को विक्ट्री परेड भी निकाली गई, जिसमें पूरी भारतीय टीम मौजूद रही थी। मगर भारतीय टीम का एक खिलाड़ी इस दौरान उपलब्ध नहीं था। इस दौरान रिंकू सिंह टीम के साथ कहीं नजर नहीं आए, जिसे लेकर फैंस काफी सवाल उठा रहे है।

बता दें कि जब भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को मात दी थी, तब मैदान पर रिंकू सिंह सबसे पहले पहुंचने वाली खिलाड़ियों में शामिल थे। मैदान पर भी रिंकू सिंह ने जीत के बाद टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ जमकर डांस किया था। भारतीय टीम के साथ मैदान पर जीत का जश्न मनाने वाले रिंकू सिंह टीम के साथ भारत नहीं लौटे है। यही कारण रहा है कि वो ना ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात के दौरान दिखाई दिए और ना ही विक्ट्री परेड में दिखाई दिए। बता दें कि रिंकू सिंह हरारे गए है, जहां उन्हें टी20 सीरीज में हिस्सा लेना है। बता दें कि टी20 विश्व कप टीम में रिंकू सिंह रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल थे। टूर्नामेंट के दौरान उन्हें किसी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला क्योंकि टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ था। 

प्रमुख खबरें

अपनी सहायता आप भली (बाल कहानी)

Asian Games में भारत को 6 पदक, Suchika Tariyal ने MMA में जीता कांस्य

Chai Par Sameeksha: UCC, UPI और Nandigram पर जमकर हो रही राजनीति, उलझ गया सभी दलों का गणित!

देश और दुनिया की प्रमुख खबरें: शाम 6 बजे तक का विशेष News Roundup