जिस पर राजीव गांधी सरकार ने लगाया था बैन, 36 साल बाद सलमान रुश्दी की 'The Satanic Verses' फिर से क्यों चर्चा में आई,

By अभिनय आकाश | Dec 26, 2024

भारतवंशी लेखक सलमान रुश्दी की किताब 'द सेटेनिक वर्सेज' बैन किए जाने के करीब 36 साल बाद भारत वापस आ गई है। तत्कालीन राजीव गांधी सरकार ने इसे बैन किया था। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में इसका सीमित स्टॉक बिक रहा है। इस सलमान रुश्दी किताब के कंटेंट को दुनियाभर के मुस्लिम संगठनों ने ईशनिदा वाला माना था।  तब ईरान के सर्वोच्च नेता ने सक्दी के खिलाफ हत्या का फतवा जारी किया था। यह किताब अपने विमोचन के बाद से ही वैश्विक विवाद के केंद्र में रही है, जिसने अभिव्यक्ति की आजादी, आस्था और कला पर बहस छेड़ दी थी। 

इसे भी पढ़ें: मणिपुर के मुख्यमंत्री के खिलाफ फेसबुक पर धमकी भरी पोस्ट डालने के मामले में तीन लोग गिरफ्तार

पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया की प्रधान संपादक मानसी सुब्रमण्यम ने भी रुश्दी के हवाले से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया। भाषा साहस है: किसी विचार को समझने, उसे बोलने और ऐसा करके उसे सच करने की क्षमता। उन्होंने लिखा कि सलमान रुश्दी की द सैटेनिक वर्सेज को 36 साल के प्रतिबंध के बाद भारत में बेचने की अनुमति दी गई है। यहां यह नई दिल्ली में बहरिसंस बुकस्टोर पर है।

प्रमुख खबरें

Lewis Hamilton की Barcelona में धमाकेदार वापसी, Ferrari को दिलाई सीजन की पहली जीत

Organic और Zero Maida प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले सावधान! FSSAI ने कई Brands को भेजा नोटिस।

G7 Summit से पहले France में हलचल तेज, क्या होगी PM Modi और Donald Trump की मुलाकात? इन मुद्दों पर नजर।

Dharamsala में Shubman Gill और KL Rahul का तूफान, Team India ने Afghanistan को बुरी तरह हराया