Sharad Pawar ने RSS की तारीफ की, Supriya Sule ने Fadnavis को सराहा, Maharashtra में क्या कुछ नया होने वाला है

By नीरज कुमार दुबे | Jan 10, 2025

महाराष्ट्र में ऐसी अटकलें हैं कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दोनों गुट एक हो सकते हैं। हालांकि दोनों ही गुट इस तरह की संभावनाओं को नकार रहे हैं लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं कर रहे हैं कि दोनों पक्षों के बीच इस मुद्दे पर कोई बातचीत हो रही है या नहीं। वैसे एक चीज स्पष्ट है कि धुआं वहीं उठता है जहां चिंगारी होती है। इसे दो बातों से समझिये। अभी हाल ही में शरद पवार की सांसद बेटी सुप्रिया सुले ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की जमकर तारीफ की थी और अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार ने आरएसएस की जमकर तारीफ की है।

इसे भी पढ़ें: शरद पवार के सांसदों को तोड़ने की कोशिश में अजित गुट? संजय राउत के दावे से महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज

शरद पवार ने कहा, ‘‘हमारे पास भी ऐसा काडर आधार होना चाहिए जो छत्रपति शाहू महाराज, महात्मा फुले, बीआर आंबेडकर और यशवंतराव चव्हाण की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध हो।’’ उन्होंने महाराष्ट्र में नवंबर में हुए विधानसभा चुनावों में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) की करारी हार के बारे में कहा, ‘‘लोकसभा चुनाव में सफलता के बाद हम लापरवाह हो गए थे, जबकि सत्तारुढ़ गठबंधन (भाजपा नीत महायुति) ने संसदीय चुनावों में अपनी हार को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाए।''

शरद पवार के बयान पर चर्चा शुरू हुई तो उनकी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र आह्वाड ने सफाई पेश करते हुए कहा कि किसी से सीख लेने की बात करना उसकी तारीफ नहीं है। जब आव्हाड के बयान पर विवाद खड़ा हुआ तो उन्होंने बाद में सफाई देते हुए पवार के बयान पर दूसरा स्पष्टीकरण भी दिया।

प्रमुख खबरें

Mumbai Police ने MP से सॉफ्टवेयर इंजीनियर को दबोचा, APK फाइलों से की 15.75 करोड़ की ठगी

Gujarat Rent Bill कभी लागू नहीं होगा, वकीलों की हड़ताल पर High Court में बोले महाधिवक्ता

London से Chicago जा रही British Airways की फ्लाइट में आपात स्थिति, Heathrow पर सुरक्षित उतरा

SIR मतदाता सूची से बाहर हुए लोग मुश्किल में, Bombay High Court ने Election Commission को घेरा