Nargis Birth Anniversary: क्यों कहलाती थीं 'Lady in White'? जानिए नरगिस दत्त की अनसुनी बातें

By अनन्या मिश्रा | Jun 01, 2026

आज यानी की 01 जून को हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री नरगिस का जन्म हुआ था। नरगिस ने तीन दशक से भी लंबे वक्त कर फिल्मी पर्दे और लोगों के दिलों पर राज किया था। नरगिस ने अपनी एक्टिंग का पूरी दुनिया में लोहा मनवाया था। हालांकि नरगिस कभी भी फिल्मी दुनिया में नहीं आना चाहती थीं। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर अभिनेत्री नरगिस के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

इसे भी पढ़ें: Prithviraj Kapoor Death Anniversary: Kapoor Family के वो Legend जिनकी विरासत पर आज भी टिका है Bollywood, जानें अनसुनी बातें

फिल्मी सफर

साल 1935 में फिल्म 'तलाश-ए-हक' से बाल कलाकार के रूप में नरगिस ने अभिनय की शुरूआत की थी। इस फिल्म को नरगिस की मां जद्दनबाई ने प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म क्रेडिट में एक्ट्रेस का नाम बेबी नरगिस रखा गया था।

जब अभिनेत्री सिर्फ 28 साल की थीं, तो उन्होंने अकादमी-पुरस्कार नामांकित फिल्म 'मदर इंडिया' में शानदार काम किया था। मदर इंडिया प्रतिष्ठित सम्मान के लिए नामांकित होने वाली पहली भारतीय फिल्म थी। साल 1958 में एक्ट्रेस ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता। सुनील दत्त के साथ उनका रिश्ता फिल्म 'मदर इंडिया' के सेट पर शुरू हुआ था। फिल्म की शूटिंग के दौरान सेट पर आग लग गई थी और सुनील दत्त ने अपनी परवाह न करते हुए एक्ट्रेस को बचाया था।

लेडी इन व्हाइट

अभिनेता सुनील दत्त से शादी के बाद नरगिस ने पीक पर करियर को छोड़ दिया था। उन्होंने इस दौरान हाउस वाइफ और तीन बच्चों की मां की जिम्मेदारी निभाई। नरगिस को सफेद साड़ियां पहनने का शौक था, जिस कारण नरगिस को लेडी इन व्हाइट कहा जाता था।

मृत्यु

आखिरी समय में नरगिस को कैंसर का पता चला और उन्होंने न्यूयॉर्क में अपना इलाज कराया था। लेकिन भारत लौटने के बाद उनकी तबियत ज्यादा खराब हो गई और वह कोमा में चली गईं। वहीं 03 मई 1981 को एक्ट्रेस नरगिस ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था।

प्रमुख खबरें

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद Gurnoor Brar पर गिरी गाज, ICC ने सुनाई अनुशासनहीनता की सजा

Shubman Gill ने Retired Hurt पर तोड़ी चुप्पी, England के खिलाफ ऐंठन के बाद Captain ने दिया Fitness Update

Ravichandran Ashwin का बड़ा सुझाव, ICC World Cup से पहले उभरती टीमों को मिले द्विपक्षीय सीरीज का मंच

FIFA World Cup: अर्जेंटीना फाइनल में, जीत के बाद Jordan Pickford की Secret Bottle पढ़ते दिखे Lionel Messi