Prithviraj Kapoor Death Anniversary: Kapoor Family के वो Legend जिनकी विरासत पर आज भी टिका है Bollywood, जानें अनसुनी बातें

Prithviraj Kapoor
Image source: instagram/rishi_kapoor_rk

आज ही के दिन यानी की 29 मई को कपूर फैमिली के पहले सुपरस्टार रहे पृथ्वीराज कपूर निधन हो गया। वह फिल्मों में सफलता पाने वाले कपूर परिवार के पहले व्यक्ति थे और सिनेमा की दुनिया में कदम रखने वाले भी पहले थे।

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कपूर परिवार प्रमुख और सफल फिल्मी घरानों में से एक के रूप में जाना जाता है। कपूर फैमिली के पहले सुपरस्टार रहे पृथ्वीराज कपूर का 29 मई को निधन हो गया था। पृथ्वीराज कपूर फिल्मों में सफलता पाने वाले कपूर परिवार के पहले व्यक्ति थे और सिनेमा की दुनिया में कदम रखने वाले भी पहले थे। आज की पीढ़ी पृथ्वीराज कपूर को मुगल-ए-आज़म के बादशाह अकबर के रोल के लिए जानते हैं। तो आइए जानते हैं उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर पृथ्वीराज कपूर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

पश्चिमी पंजाब के लायलपुर में 03 नवंबर 1906 को पृथ्वीराज कपूर का जन्म हुआ था। उनके पिता दीवान बशेश्वरनाथ कपूर पुलिस उपनिरीक्षक थे। वहीं 1920 के दशक में उन्होंने अविभाजित भारत में लायलपुर और पेशावर के थिएटरों में अभिनय करना शुरूकर दिया। फिर 1927 में उन्होंने बॉम्बे आने का फैसला किया। लेकिन उनके पास पैसे नहीं थे, तब पृथ्वीराज की बुआ ने उनको कुछ उधार रुपए दिए थे। जिसके बाद वह मायानगरी आए।

इसे भी पढ़ें: Sunil Dutt Death Anniversary: रेडियो की आवाज से कैसे बने Bollywood के Superstar, जानें सफर

फिल्मी सफर

बॉम्बे आने के बाद पृथ्वीराज कपूर ने फिल्मों में अभिनय करना शुरूकर दिया। लेकिन शुरूआत में उनको सपोर्टिंग कलाकार के रूप में छोटे रोल मिले। यह दौर साइलेंट फिल्मों का था और एक्स्ट्रा कलाकारों को दर्शक नोटिस नहीं करते थे। फिर साल 1930 में सिनेमा गर्ल में पृथ्वीराज कपूर को मुख्य भूमिका मिली।

निगेटिव रोल किए

साल 1929 से लेकर 1931 तक पृथ्वीराज कपूर ने 9 साइलेंट फिल्मों में काम किया। वहीं भारत की पहली बोलती फिल्म 'आलमआरा' में वह खलनायक की भूमिका में नजर आए थे। करियर के शुरूआती दौर में पृथ्वीराज सपोर्टिंग या निगेटिव रोल में नजर आए। क्योंकि मुख्य लीड वाली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा सकीं।

स्टारडम का स्वाद

साल 1933 में पहली बार पृथ्वीराज कपूर ने स्टारडम का स्वाद चखा था। पृथ्वीराज कपूर ने फिल्म 'राजरानी मीरा' में सेकेंड लीड की भूमिका निभाई। इस फिल्म में एक और अभिनेता केएल सगहल भी थे। इस फिल्म से दोनों ने स्टारडम का स्वाद चखा। इसके बाद साल 1937 में उन्होंने फिल्म 'विद्यापति' और साल 1941 में 'सिकंदर' जैसी बड़ी फिल्मों में काम किया था।

पृथ्वीराज कपूर लीगेसी

पृथ्वीराज कपूर के तीन बेटे राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि कपूर तीनों सुपरस्टार थे। वहीं उनके पोते रणधीर कपूर और ऋषि कपूर भी सफल अभिनेता थे। इसके बाद उनके परपोते रणबीर कपूर, करीना कपूर और करिश्मा कपूर बॉलीवुड में सक्रिय हैं।

निधन

पृथ्वीराज कपूर को कैंसर हो गया था। इस बीमारी से लंबी जंग लड़ने के बाद 29 मई 1972 को पृथ्वीराज कपूर का निधन हो गया था।

All the updates here:

अन्य न्यूज़