शाह को शुभकामना देने पहुंचे राजनाथ, बोले- मोदी को क्यों नहीं मिले बालाकोट का श्रेय?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2019

अहमदाबाद। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को पूछा कि अगर पाकिस्तान के विभाजन के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को श्रेय दिया जा सकता है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बालाकोट हवाई हमले के लिए श्रेय क्यों नहीं मिलना चाहिए। सिंह भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के समर्थन में एक रैली को संबोधित कर रहे थे।शाह दिन में गांधीनगर लोकसभा सीट से अपना नामांकन भरेंगे। उन्होंने कहा कि यह हमारी सेनाओं की वीरता थी कि उन्होंने पाकिस्तान को दो हिस्सों में विभाजित किया। एक पाकिस्तान रहा जबकि दूसरा बांग्लादेश बना।

सिंह ने कहा कि युद्ध के बाद हमारे नेता ए बी वाजपेयी ने संसद में इंदिरा गांधी की तारीफ की। देशभर में उनकी तारीफ की गई। पुलवामा हमले का जिक्र करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि जब हमारे 40-42 सीआरपीएफ जवानों ने फिदायीन हमले में जान गंवा दी तो मोदी जी ने हमारी सेनाओं को पूरी छूट दे दी। उन्होंने पूछा कि अगर 1971 में पाकिस्तान के विभाजन का श्रेय इंदिरा गांधी को मिल सकता है तो मोदी जी ने बालाकोट में जो किया उसका श्रेय उन्हें क्यों नहीं मिलना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Supreme Court में CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ याचिका, SIR फैसलों पर कार्रवाई की मांग

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार

Asian Games Canoeing में भारत पदक से चूका, Kayak Teams फाइनल में पिछड़ीं

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के