राजमहल पर चुप क्यों, रॉबर्ट वाड्रा को कैसे मिली क्लीन चिट? केजरीवाल का राहुल गांधी पर पलटवार

By अंकित सिंह | Jan 29, 2025

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को अरविंद केजरीवाल पर व्यापक हमला बोला। राहुल ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री को शराब घोटाले का वास्तुकार करार दिया और 'शीशमहल' पर तंज कसा। अब इसी के बाद केजरीवाल ने एक्स पोस्ट के जरिए पलटवार किया है। केजरीवाल ने गांधी परिवार पर वार करते हुए एक्स पर लिखा कि मोदी जी तो शराब घटोले जैसा फ़र्ज़ी केस बनाकर भी लोगों को जेल में डाल देते हैं। आप और आपका परिवार नेशनल हेराल्ड जैसे ओपन एंड शट केस में अभी तक गिरफ्तार क्यो नहीं हुए? रॉबर्ट वाडरा को बीजेपी से क्लीन चिट कैसे मिल गई? डर और बहादुरी पर ज्ञान ना ही दें तो अच्छा है। देश जानता है कौन कायर है और कौन बहादुर।

इसे भी पढ़ें: 'केजरीवाल को चुनाव प्रचार से रोका जाए...', AAP प्रमुख के बायन के खिलाफ EC पहुंची BJP, लगाए बड़े आरोप

कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दल हैं। दोनों ने दिल्ली में लोकसभा चुनाव गठबंधन में लड़ा था और अब विधानसभा चुनाव अलग-अलग लड़ रहे हैं। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भाजपा के लोग जितना चाहें ‘नफरत का बाजार’ लगा लें, लेकिन कांग्रेस उनके सामने ‘मोहब्बत की दुकान’ खोलेगी। दिल्ली में सभी 70 विधानसभा सीट पर पांच फरवरी को मतदान होना है। मतगणना आठ फरवरी को होगी। राहुल गांधी ने ओखला विधानसभा क्षेत्र की एक चुनावी सभा में कहा, ‘‘दो विचारधाराओं की लड़ाई हो रही है। एक तरफ भाजपा, नरेन्द्र मोदी और आरएसएस हैं और दूसरी तरफ कांग्रेस की विचारधारा है।’’ 

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी के मंच पर कॉमेडी, फिर नोएडा शो कैंसल... Pulkit Mani बोले- अंडरग्राउंड होने का समय आ गया

Bigg Boss 20 में ट्रोलर्स पर भड़के Salman Khan, Varun Dhawan और David Dhawan ने किया सपोर्ट

MCX Gold की कीमतों में अगले हफ्ते सीमित दायरे में कारोबार के आसार, विश्लेषकों ने दिए संकेत

Prashant Kishor की Jan Suraaj Party ने Bihar विधान परिषद चुनाव के लिए 5 प्रत्याशी उतारे