अफगानिस्तान की इकलौती पॉर्न स्टार के पीछे पड़ा है तालिबान, जानिए क्या है वजह

By प्रिया मिश्रा | Feb 10, 2022

यासमीना अली अफगानिस्तान की एकमात्र पॉर्न स्टार हैं। हाल ही में यासमीना ने बताया कि अफगानिस्तान के लोग उन्हें ज्यादा पसंद नहीं करते हैं और तालिबान उनके पीछे हाथ धोकर पड़ा है। उन्होंने बताया कि अफगानिस्तान के लोग उन्हें गंदे और भद्दे मैसेज भेजते हैं।

यासमीना पॉर्न फिल्म शूट करते समय हिजाब का इस्तेमाल करती हैं। यही वजह है कि तालिबान उनके पीछे हाथ धोकर पड़ा है। तालिबान नहीं चाहता है कि उनके नाम के साथ अफगानिस्तान का नाम जोड़ा जाए। 'आई हेट पॉर्न' पॉडकास्ट पर बोलते हुए यासमीना ने बताया कि तालिबान नहीं चाहता है कि उसका देश एक पॉर्न के लिए जाना जाए।

यासमीन बचपन में ही अफगानिस्तान से ब्रिटेन आ गई थी। लेकिन उन्होंने अपने मुल्क की क्रूरता को कभी नहीं भुलाया है। यासमीन बताती हैं कि 90 के दशक में उन्होंने अपनी आंखों से देखा है कि कैसे तालिबान औरतों पर जुल्म करता था। यासमीना ने बताया कि साल 1990 में जब तालिबान ने काबुल पर जीत हासिल की थी तो उन्होंने अपनी आंखों से महिलाओं पर जुल्म होते हुए देखा था। 

उन्होंने बताया कि उस समय तालिबान का कब्जा काबुल पर हो रहा था। जब मुल्क में हालात बिगड़ने लगे तो यासमीना का परिवार अफगानिस्तान छोड़कर ब्रिटेन आ गया। आपको बता दें कि यासमीना अब एक सेक्स एक्टिविस्ट और महिलाओं के अधिकारों के लिए भी काम करती हैं।

प्रमुख खबरें

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद Gurnoor Brar पर गिरी गाज, ICC ने सुनाई अनुशासनहीनता की सजा

Shubman Gill ने Retired Hurt पर तोड़ी चुप्पी, England के खिलाफ ऐंठन के बाद Captain ने दिया Fitness Update

Ravichandran Ashwin का बड़ा सुझाव, ICC World Cup से पहले उभरती टीमों को मिले द्विपक्षीय सीरीज का मंच

FIFA World Cup: अर्जेंटीना फाइनल में, जीत के बाद Jordan Pickford की Secret Bottle पढ़ते दिखे Lionel Messi