Prabhasakshi Exclusive: France के बाद अब Britain भी इस्लामी आतंकवाद से क्यों चिंतित नजर आ रहा है?

By नीरज कुमार दुबे | Jul 22, 2023

प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क के खास कार्यक्रम शौर्य पथ में इस सप्ताह हमने ब्रिगेडियर श्री डीएस त्रिपाठी जी (सेवानिवृत्त) से जानना चाहा कि ब्रिटेन में आयी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि घरेलू आतंक को लेकर प्राथमिक चुनौती इस्लामी आतंकवाद से है। हाल में फ्रांस का उदाहरण सबके सामने है। इसे कैसे देखते हैं आप ? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि ब्रिटेन की संसद में पेश नयी सरकारी रिपोर्ट के अनुसार देश में घरेलू आतंकवाद को लेकर प्राथमिक चुनौती इस्लामी आतंकवाद से है और अल कायदा एवं इस्लामिक स्टेट जैसे आतंकवादी समूहों से स्पष्ट जुड़ाव व्यापक ऑनलाइन चरमपंथी प्रभावों के लिए रास्ता बना रहा है।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi Exclusive: सीमापार से आतंकवाद को मिलने वाली शह से जो दर्द मिलता है उसका अहसास Pakistan को कैसे हो रहा है?

ब्रिगेडियर श्री डीएस त्रिपाठी जी (सेवानिवृत्त) ने कहा कि मंत्री ने संसद को बताया कि नवीनतम रिपोर्ट में घरेलू आतंकवादी खतरे से निपटने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है। इस खतरे के बारे में पूर्वानुमान लगाना, इनका पता लगाना और जांच करना थोड़ा मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि विदेश में इस्लामी समूहों की ओर से खतरा लगाातर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि देश में घरेलू आतंक को लेकर प्राथमिक चुनौती इस्लामी आतंकवाद से है और अल कायदा व इस्लामिक स्टेट जैसे आतंकवादी समूहों से स्पष्ट जुड़ाव व्यापक ऑनलाइन आतंकी प्रभावों के लिए रास्ता बना रहा है।

ब्रिगेडियर श्री डीएस त्रिपाठी जी (सेवानिवृत्त) ने कहा कि फ्रांस में जो कुछ हुआ उसे पूरी दुनिया ने देखा इसलिए अब हर जगह इस्लामी आतंकवाद को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। खासकर ऐसे लोगों पर शिकंजा कसा जा रहा है जोकि लोगों को कट्टरपंथी बनाते हैं।

प्रमुख खबरें

CM Bhajanlal Sharma का Rajasthan के लोक अभियोजकों को निर्देश, मानवीय संवेदना के साथ करें काम

Kerala मंत्री CP John ने KSRTC bus accident की जांच के दिए आदेश, कर्मचारियों के आराम की होगी समीक्षा

Kerala स्कूल क्विज: VD Savarkar पर विवादित सवाल की होगी जांच, मंत्री ने दिए आदेश

Manipur में सभी समुदायों के लिए खुलेंगे National Highway, CM का ऐलान