OTT Trends में क्यों छाई Vikrant Massey की Musafir Cafe? 8 Episodes में सिमटी Romantic Drama की दिलचस्प कहानी

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 26, 2026

ओटीटी लवर्स को हमेशा कोई न कोई वेब सीरीज का इंतजार करते ही रहते हैं। अगर आप भी काफी समय से एक बेहतरीन कहानी देखना चाहते हैं, तो एक बार इस वेब सीरीज को जरुर देखें। वैसे इस सीरीज को लेकर काफी उत्सुक भी थे और अब यह सीरीज स्ट्रीम हो चुकी है। 24 घंटे के अंदर ही ओटीटी पर ट्रेंड करने लगी है। 

विक्रांत मैसी की लेटेस्ट सीरीज

दरअसल, इस सीरीज का नाम है मुसाफिर कैफे। बता दें कि, दिव्य प्रकाश दुबे की इसी नाम से आई नॉवेल पर बेस्ड सीरीज में विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना अहम किरदार निभा रही हैं। गौरतलब है कि जब से इस सीरीज की अनाउंसमेंट हुई थी, तभी से लोग इसे देखना के लिए बेताब थे। अब लंबे समय के बाद 24 जुलाई को यह सीरीज ओटीटी पर स्ट्रीम हो चुकी है।

ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है सीरीज

सबसे दिलचस्प बात यही है कि सीरीज रिलीज के बाद से ही ओटीटी पर छा चुकी है। इस समय यह 8 एपिसोड की सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Musafir Cafe on Netflix) पर स्ट्रीम हो रही है। सिर्फ 24 घंटे के अंदर ही इसने लॉक अप सीजन 2 सहित सभी ट्रेंडिंग सीरीज को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 ट्रेंड कर रही है।

क्या है मुसाफिर कैफे की कहानी?

यह सीरीज एक रोमांटिक ड्रामा है जिसकी कहानी चंदर (विक्रांत मैसी) के आसपास घूमती है जिसे पहले सुधा (वेदिका पिंटो) से इश्क हो जाता है और फिर ब्रेकअप के बाद उसे दोबारा प्रीति (महिमा मकवाना) में प्यार मिलता है। इतना ही नहीं, प्रीति को डर रहता है कि, यदि सुधा, चंदर की जिंदगी में फिर से वापस आ गई तो क्या होगा और फिर एक रोज सुधा, चंदर के पास आती है। 

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

प्रमुख खबरें

Election Commission 12 सितंबर को Ritabrata Banerjee गुट के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से करेगा बैठक

Agra के खंदौली में दहेज विवाद के बाद पति ने की पत्नी की हत्या, दो बच्चों संग फरार

Bihar Flood: 14 जिलों में बिगड़े हालात, 41 लाख से अधिक आबादी प्रभावित

Raghav Chadha के वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने पर Delhi CEO ने दी सफाई