पीएम शहबाज़ और विपक्षी नेता राजा रियाज़ के बीच आज क्यों नहीं हुई बैठक? कार्यवाहक पीएम पर भी सस्पेंस बरकरार

By अभिनय आकाश | Aug 09, 2023

आम चुनाव से पहले कार्यवाहक प्रधानमंत्री के नामों पर विचार-विमर्श के लिए आज (बुधवार) प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ और विपक्षी नेता राजा रियाज के बीच बहुप्रतीक्षित बैठक एक बार फिर स्थगित कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक देरी की वजह राजा रियाज का व्यस्त कार्यक्रम है, वह आज प्रधानमंत्री से मुलाकात नहीं कर पा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि की कि देरी के बावजूद उनकी बैठक आज होगी। दोनों के बीच आज शाम 4 बजे मुलाकात होनी थी, जबकि विपक्ष के नेता को इसकी लिखित जानकारी दी गई थी।

इसे भी पढ़ें: बंटवारे के सालों बाद मिले भाई बहन, देखते ही पूछा, कित्थे खो गए थे..... छलक उठा दर्द

उन्होंने कहा कि तीन दिनों का समय है, जिसके दौरान एक साथ विचार-विमर्श किया जाएगा।' उन्होंने कहा कि अगर तीन नामों पर कोई सहमति नहीं बनती है, तो अंतरिम प्रधानमंत्री के लिए नाम पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) के पास जाएंगे। रियाज ने जोर देकर कहा कि वह प्रधानमंत्री के साथ एक नाम पर सहमति सुनिश्चित करेंगे। प्रधानमंत्री के साथ अंतरिम प्रधानमंत्री के नाम को अंतिम रूप देने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे। 

प्रमुख खबरें

Delhi में Cockroach Janata Party के प्रदर्शन से पहले 20000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात

होर्मुज में टैंकर हमलों के बाद Crude Oil में उछाल Brent Crude 105 डॉलर पार पहुंचा

राहुल गांधी समेत सभी विपक्षी सांसद राजघाट से निकले, कल फिर से विरोध प्रदर्शन की तैयारी!

Asian Games में बैडमिंटन का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, बोले पूर्व कोच Prakash Padukone