कुंभ मेले में भगदड़ के बाद यूपी के सीएम से इस्तीफा क्यों नहीं मांगा? BJP पर सिद्धारमैया का पलटवार

By अंकित सिंह | Jun 11, 2025

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को बेंगलुरू भगदड़ को लेकर भाजपा द्वारा उनके इस्तीफे की मांग को खारिज करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा हर चीज में राजनीति करती है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सवाल उठाया कि इस साल की शुरुआत में प्रयागराज में कुंभ मेले के दौरान भगदड़ मचने पर भाजपा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे की मांग क्यों नहीं की। सिद्धारमैया ने संवाददाताओं से बात करते हुए पूछा कि कुंभ मेले में भगदड़ में 40-50 लोग मारे गए। क्या तब उन्होंने मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की थी? उद्घाटन के दिन एक पुल ढह गया था और 140 लोग मारे गए थे। क्या तब उन्होंने प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग की थी?

इसे भी पढ़ें: Bengaluru stampede: निखिल सोसले ने गिरफ्तारी को अवैध बताया, कर्नाटक सरकार ने RCB-BCCI को ज़िम्मेदार ठहराया, HC 12 जून तक फैसला रखा सुरक्षित

चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ की घटना से पहले 4 जून को विधान सौधा (राज्य विधानसभा) की भव्य सीढ़ियों पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टीम को कर्नाटक सरकार द्वारा आधिकारिक रूप से सम्मानित किया गया था। बेंगलुरु में हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए, जिसके बाद कर्नाटक सरकार ने 5 जून को कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन के शीर्ष पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया और घटना की जांच के लिए एक सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की अध्यक्षता में एक सदस्यीय आयोग का गठन किया।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका