पिछले छह साल में महिला आरक्षण विधेयक क्यों पेश नहीं किया गया: येचुरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2020

नयी दिल्ली। माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर केंद्र पर ‘‘दिखावा एवं नौटंकी करने’’ का आरोप लगाते हुए सवाल किया कि संसद में अभी तक महिलाओं के लिए आरक्षण का विधेयक पेश क्यों नहीं किया गया।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्र निर्माण करने और समाज को दिशा देने के लिए सभी महिलाओं को सलाम : केजरीवाल

येचुरी ने ट्वीट किया, ‘‘महिला दिवस केवल एक दिन की बात नहीं है। समान वेतन एवं अधिकारों के लिए इसकी क्रांतिकारी शुरुआत दुनिया की आधी आबादी को मजबूत करने के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें समानता के वादे को पूरा करने के लिए हर रोज संघर्ष करना चाहिए।’’

इसे भी पढ़ें: स्मृति ईरानी ने महिलाओं के नेतृत्व में विकसित समृद्ध नए भारत के निर्माण का आह्वान किया

माकपा नेता ने कहा, ‘‘महिलाओं के लिए आरक्षण का विधेयक पिछले एक दशक से लोकसभा अध्यक्ष के कक्ष में पड़ा है। दिखावा और नौटंकी करने के बजाए मोदी ने इसे पिछले छह साल में पेश क्यों नहीं किया और पारित क्यों नहीं कराया?’’ मोदी ने मंगलवार को कहा था कि वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट उन महिलाओं को सौंपेंगे जो प्रेरणादायक हैं। उन्होंने ट्वीट किया था, ‘‘इस महिला दिवस (आठ मार्च) पर मैं अपने सोशल मीडिया खातों को उन महिलाओं को सौंपूंगा जिनका जीवन और काम हमें प्रेरणा देता है। इससे उन्हें लाखों लोगों को प्रेरित करने में मदद मिलेगी।’’

प्रमुख खबरें

Manipur के Kamjong में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा, धारा 162 लागू

Rekha ने मजबूरी में रखा था कदम, Gemini Ganesan की बेटी का Bollywood में चला सिक्का

Gautam Gambhir ने Shivam Dube के बैटिंग ऑर्डर का किया बचाव, बोले टी20 में सिर्फ ओपनर पक्के

Delhi में Jantar Mantar प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke का दावा, PM मोदी डरे हुए हैं