कांग्रेस ने पूछा- योगी सरकार को प्रियंका गांधी से डर क्यों लगता है ?

By नीरज कुमार दुबे | Jul 20, 2019

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में सामूहिक हत्याकांड के पीड़ित परिवारों से मिलने जा रही प्रियंका गांधी वाड्रा को प्रशासन द्वारा रोके जाने की पृष्ठभूमि में कांग्रेस ने राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि आखिर वह प्रियंका से डरी हुई क्यों है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, "क्या पूरे उम्भा गाँव (सोनभद्र) को पुलिस छावनी में बदलकर सच दबा पाएगी आदित्यनाथ सरकार? भाजपा सरकार को प्रियंका गांधी से डर क्यों लगता है?'  

इसे भी पढ़ें: प्रियंका ने गेस्ट हाउस में बिताई रात, कहा जमानत नहीं लूँगी, जेल जाने को तैयार

उन्होंने सवाल किया, 'जब गाँव के लोग प्रियंका जी से मिलकर न्याय की गुहार लगाने का इंतज़ार कर रहे हैं तो गाँव के चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा क्यों?' गौरतलब है कि प्रियंका को शुक्रवार को सोनभद्र जाने से प्रशासन ने रोक दिया। वह बुधवार को हुए इस सामूहिक हत्याकांड के पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहीं थी। प्रियंका प्रशासन के इस कदम के विरोध में धरने पर बैठ गईं। बाद में उन्हें चुनार गेस्ट हाउस ले जाया गया। पिछले दिनों सोनभद्र में जमीन विवाद में एक ग्राम प्रधान ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर कथित रूप से दूसरे पक्ष पर गोलीबारी की जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

 

 

प्रमुख खबरें

Giani Zail Singh Birth Anniversary: पंजाब के इकलौते और देश के 7वें राष्ट्रपति थे ज्ञानी जैल सिंह

हमारी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन करना चाहती थी : Abhishek Banerjee

न्यूयॉर्क के ‘Times Square’ पर 500 से अधिक महिलाओं ने भिन्न शैलियों की साड़ियों का प्रदर्शन किया

Manohar Lal Khattar Birthday: आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहे मनोहर लाल खट्टर, जानिए रोचक बातें